LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: पूर्णिया से पाटलिपुत्र जाना हुआ आसान, जनहित एक्सप्रेस को मंत्री लेशी सिंह ने दिखाया हरी झंडी, इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा

Bihar News: मंत्री लेशी सिंह ने आज सरसी रेलवे स्टेशन से पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच नव परिचालित जनहित एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13205 अप एवं 13206 डाउन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 Leshi Singh
Leshi Singh flagged off Janhit Express - फोटो : social media

Bihar News: बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने आज सरसी रेलवे स्टेशन से पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच नव परिचालित जनहित एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13205 अप एवं 13206 डाउन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव के शुभारंभ के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धमदाहा विधानसभा वासियों की ओर से आभार प्रकट करती हूं।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों  रेल मंत्री से मुलाकात कर सरसी में इस ट्रेन के ठहराव की मांग की थी। आज इस महत्वपूर्ण जनहित परियोजना का साकार होना मेरे लिए गर्व की बात है।  मंत्री सिंह ने कहा कि “यह सब मेरे धमदाहा वासियों के स्नेह और आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। मैं आज इस ट्रेन के संचालन से जुड़ी खुशी को आप सभी के साथ साझा कर रही हूं।”

Diarch GO

उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से धमदाहा समेत बनमनखी के पूर्वी इलाके समेत रानीगंज प्रखंड के  सीमावर्ती इलाकों के नागरिकों को पटना तक आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। मंत्री सिंह ने कहा कि यह ट्रेन पूर्णिया जिले के पर्यटन, कनेक्टिविटी और व्यापार को और भी गति प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्र में समृद्धि आएगी।