LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: पूर्णिया में आधी रात को लगी भीषण आग, 12 दुकानें जलकर हुई खाक, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आधी रात में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि इलाके में हड़कंप मच गया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया..

भीषण आग
12 दुकानों में लगी भीषण आग- फोटो : reporter

Bihar News: पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के बायसी पश्चिम चौक से बड़ी खबर सामने आई है। देर रात यहां भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 12 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक उठी लपटों ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। 

वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भयावह थी कि दूर से भी लपटें और धुआं साफ दिखाई दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर प्रशासन समय पर नहीं पहुंचता, तो पूरा बायसी बाजार जलकर राख हो सकता था।

मौके पर पहुंचे राजद नेता हाजी अब्दुल सुभान ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने प्रशासन की तत्परता की सराहना की, जिसके कारण बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट