LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Love Affair: लव अफेयर का माया जाल! दो दोस्तों की अनोखी कहानी, जानें फिर ऐसा क्या हुआ कि एक को रास्ते से हटाने का शुरू हुआ खिनौना काम

"पूर्णिया में एक शिक्षिका को गोली मारी गई, जिसका कारण प्रेम संबंध और संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। जानें इस चौंकाने वाले अपराध की पूरी कहानी।"

Love Affair: लव अफेयर का माया जाल! दो दोस्तों की अनोखी कहानी
Love Affair- फोटो : freepik

Purina Love Affair: पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षिका सोनी भारती को उस समय गोली मार दी गई जब वह अपने प्रेमी और पति के दोस्त बजरंगी के साथ स्कूल जा रही थी। हमलावरों ने फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली उसकी पीठ में लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले के पीछे अवैध संबंध और संपत्ति विवाद को वजह बताया जा रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोनी भारती का पति चितरंजन भारतीय सेना में कार्यरत है, जबकि उसका प्रेमी बजरंगी सेना से सेवानिवृत्त हो चुका है। चितरंजन और बजरंगी बचपन से दोस्त थे, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि दोनों की पत्नियों के साथ उनके अवैध संबंध थे। यह मामला पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वनभाग गांव का है।

3 साल का लिव-इन रिलेशनशिप

गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती शिक्षिका सोनी भारती ने अपनी शादी, प्रेम, धोखा और हत्या की साजिश की पूरी कहानी बताई।2006 में सोनी भारती की शादी चितरंजन से हुई। उनके दो बच्चे हैं। चितरंजन और बजरंगी दोनों भारतीय सेना में थे और अच्छे दोस्त थे। 2002 में बजरंगी ने सेना से वीआरएस लेकर पूर्णिया में बसने का फैसला किया।चितरंजन और बजरंगी ने मिलकर पूर्णिया के न्यू सिपाही टोला में जमीन खरीदी और घर बना लिए। अगल-बगल घर होने की वजह से चितरंजन और बजरंगी की पत्नी सविता के बीच प्रेम संबंध हो गया।

चितरंजन की पोस्टिंग और सोनी-बजरंगी की नजदीकियां

2024 में चितरंजन की कश्मीर में पोस्टिंग हो गई, जिससे वह घर से दूर चला गया। सोनी ने अपने बच्चों को मायके भेज दिया, जबकि बजरंगी अपने बच्चों के साथ अकेले रहने लगे। इस दौरान सोनी और बजरंगी एक-दूसरे के करीब आ गए और पिछले तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।सात महीने पहले सोनी ने चितरंजन से तलाक की अर्जी दाखिल की थी, जो अभी कोर्ट में लंबित है।

NSIT
Nsmch

पति ने भेजे थे गुंडे, मारने की रची थी साजिश?

सोनी भारती ने हमले के पीछे अपने पति चितरंजन और उसकी प्रेमिका (बजरंगी की पत्नी सविता) का हाथ बताया है।सोनी का दावा है कि उसके पिता के पास काफी संपत्ति है। उसकी सास और चितरंजन की प्रेमिका सविता इस संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थीं।

सोनी के मुताबिक, पहले भी तीन बार उसे मारने की कोशिश की गई, लेकिन वह हर बार बच गई। यह साजिश बजरंगी के साले और चितरंजन के इशारे पर रची गई थी।हमले के दिन सोनी अपने प्रेमी बजरंगी के साथ स्कूल जा रही थी, तभी हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।

बेटी का चौंकाने वाला बयान

महिला शिक्षिका सोनी भारती ने अपने पति चितरंजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनकी बेटी ने अपने पिता का बचाव किया। उसने कहा कि पापा को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।इस बीच, बजरंगी ने भी अपनी पत्नी सविता से तलाक की अर्जी दायर कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी, कौन है हमले का असली मास्टरमाइंड?

पूर्णिया पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अब तक सोनी भारती के आरोपों की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। संपत्ति विवाद से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है। फिलहाल सोनी भारती कटिहार जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचड़ौ पश्चिम में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत हैं और इलाज के दौरान पुलिस ने उनका बयान दर्ज कर लिया है।