LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

मंत्री बनने के बाद पहली बार पू्र्णिया पहुंचीं लेशी सिंह, भोला पासवान शास्त्री को दी श्रद्धांजलि; लिया विकास का संकल्प

मंत्री बनने के बाद पहली बार पू्र्णिया पहुंचीं लेशी सिंह, भोल

Purnia : बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री बनने के बाद लेशी सिंह का पहली बार पूर्णिया आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिले में एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री लेशी सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री को नमन करते हुए राज्य के विकास का संकल्प दोहराया.

भोला पासवान शास्त्री को किया नमन

पदभार ग्रहण करने के बाद पूर्णिया पहुंचीं मंत्री लेशी सिंह सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की आदमकद प्रतिमा के पास पहुंचीं। वहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की, जिसमें क्षेत्र के विकास और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई.

"सीएम के भरोसे और जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे

 पत्रकारों से बातचीत करते हुए खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने कहा कि बिहार की आधी आबादी (महिलाओं) ने मुख्यमंत्री पर अटूट भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प है कि हम मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरे उतरें और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करें। आज स्वर्गीय शास्त्री जी के चरणों में खड़े होकर हमने जनसेवा और विश्वास को कायम रखने का संकल्प लिया है।

रिपोर्ट - अंकित कुमार झा