LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Crime In Purniya: देरी से चाय देना पड़ा महंगा, पूर्णिया में महिला दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

एक चाय की दुकान चलाने वाली महिला को एक युवक ने गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

shopkeeper shot in Purnia
देरी से चाय देना पड़ा महंगा- फोटो : Reporter

Crime In Purniya: पूर्णिया में एक चाय की दुकान चलाने वाली महिला को पड़ोस के एक युवक ने गोली मार दी। महिला के जांघ में गोली लगी है और उसे पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के जीरो माइल कस्बा जाने वाले रोड के समीप हुई।देरी से चाय देने पर विवाद बढने लगा। विवाद के अलावा पहले से पैसे का भी मामला था।

पीड़ित महिला साजरा खातून ने बताया कि वह रात 9:00 बजे जमीन नापी कर अपने घर में बैठी थी, तभी जीरोमाइल करने वाला मोहम्मद राजा उसके पास आया और पूर्व के विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। उसके बाद वह कुछ रुपया मांगने लगा, रुपया नहीं देने पर उसने उसके ऊपर गोली चला दी।

पीड़िता ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग आए और गोली मारने वाले मोहम्मद राजा को पकड़ लिया, मगर बाद में मो राजा मौके से फरार हो गया। मोहम्मद राजा के हाथ से लोडेड पिस्टल भी छीनकर पुलिस के हवाले किया है।

पीड़िता के पति मो मोइन ने बताया कि मोहम्मद राजा उसकी पत्नी को गोली मारने के बाद घर में रखा रुपया छीनकर भाग गया। साथ ही बताया कि मो राजा पूर्व से ही अपराधी प्रवृत्ति का है। पुलिस मो रजा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्ट- अंकित कुमार