LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News: पूर्णिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीर से वार और जमकर हुई गोलीबारी, छावनी बना गांव

Bihar News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि तीर चल गए और गोलीबारी तक होने का आरोप सामने आया।

Bihar News: पूर्णिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीर स
जमीन विवाद में हिंसा - फोटो : ANKIT

Purnea : जिले के रघुवंश नगर ओपी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि तीर चल गए और गोलीबारी तक होने का मामला सामने आया। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 35 डिसमिल सूद भरना वाली जमीन को लेकर फिरोज और त्रिलोकी मंडल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शनिवार को कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान तीर से हमला किया गया, जिससे फिरोज और उसका चचेरा भाई अनवर गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शरीर से तीर निकाले। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Goal 2026

ग्रामीणों के अनुसार, झगड़े के दौरान त्रिलोकी मंडल के बेटे ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए थे। बाद में छापेमारी कर मुख्य आरोपी त्रिलोकी मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिरोज ने त्रिलोकी मंडल समेत चार लोगों के खिलाफ पहले भी जमीन विवाद को लेकर केस दर्ज कराया था। ग्रामीणों का कहना है कि पुरानी रंजिश के कारण ही यह विवाद हिंसक रूप ले लिया। गांव में फिलहाल तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की और अनहोनी से बचा जा सके। इस घटना ने एक बार फिर से जिले में जमीन विवाद के कारण होने वाली हिंसा की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

NSIT
Nsmch

अंकित की रिपोर्ट