LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News नवनिर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट पर झिझिया नृत्य से हुआ यात्रियों का स्वागत, मंत्री लेसी सिंह ने कहा-जन्मदिन से पहले पीएम ने दिया बड़ा गिफ्ट

Bihar News : पीएम मोदी ने पूर्णिया एअरपोर्ट का शुभारम्भ कर दिया है. इसके बाद यात्रियों का स्वागत झिंझिया नृत्य के साथ किया गया. जहाँ मंत्री लेसी सिंह भी मौजूद रही......पढ़िए आगे

Bihar News नवनिर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट पर झिझिया नृत्य से हु
यात्रियों का स्वागत - फोटो : ANKIT

PURNEA : नवनिर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यात्रियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पारंपरिक झिझिया नृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह मौजूद रही। वही मंत्री लेसी सिंह ने एयरपोर्ट परिसर में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। 

साथ ही एयरपोर्ट पर सम्मान पाकर यात्रियों ने प्रधानमंत्री को बधाई दी और कहा कि काफी सुखद अनुभूति उन्हें मिल  रही है । अब देश दुनिया से सीधे जुड़ने का पूर्णिया वासियों को अनुभव मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। वहीं मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर यात्रियों को सम्मानित कर उन्हें खुशी मिल रही है। 

कहा की प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाने का काम किया है और जन्मदिन से ठीक पहले पूर्णिया वासियों को पूर्णिया आकर बड़ा गिफ्ट दिया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को कोटि-कोटि बधाई दी। इस मौके पर मंत्री लेसी सिंह ने यात्रियों को भी बधाई दी।

बताते चलें की कई दशकों के लंबे इंतजार के बाद बिहार के सीमांचल के प्रमुख शहर पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात मिल गई। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में इस नव निर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। फिलहाल यह बिहार का चौथा ऑपरेशनल एयरपोर्ट है।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट