LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

पूर्णिया में आभूषण चोरी कांड का पर्दाफाश: स्वर्ण व्यवसायी समेत चार गिरफ्तार, जेवरात और मोबाइल बरामद

पूर्णिया में आभूषण चोरी कांड का पर्दाफाश: स्वर्ण व्यवसायी सम
स्वर्ण व्यवसायी समेत चार गिरफ्तार- फोटो : अंकित कुमार

Purnia : जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई आभूषण चोरी की एक बड़ी घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पूर्णिया पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक स्वर्ण व्यवसायी (सोनार) सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में दो विधि-विरुद्ध बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।


चौपड़ा बाजार के विनोद यादव के घर हुई थी चोरी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 7 जुलाई 2026 को जानकीनगर थाना क्षेत्र के चौपड़ा बाजार निवासी विनोद प्रसाद यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया था। पीड़ित ने अपने घर से कीमती जेवरातों की चोरी होने की एक लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। विनोद प्रसाद यादव के आवेदन के आधार पर जानकीनगर थाना में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 218/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।


बनमनखी SDPO के नेतृत्व में बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पूर्णिया के कड़े निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व बनमनखी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) शैलेश प्रीतम कर रहे थे। विशेष टीम ने मामले को सुलझाने के लिए मैन्युअल इंटेलिजेंस के साथ-साथ तकनीकी अनुसंधान (Technical Surveillance) का सहारा लिया, जिससे चोरों का सुराग हाथ लगा।


निशानदेही पर बरामद हुआ वीवो का फोन और जेवरात

गठित विशेष टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की और मामले से जुड़े चार आरोपियों को दबोच लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने और चांदी के कई कीमती जेवरात, चांदी की पायल तथा एक वीवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। चोरी की गई शत-प्रतिशत सामग्री बरामद होने से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।


चोरी का माल खरीदने वाला सोनार भी गया जेल

NSIT
Nsmch

इस कार्रवाई की सबसे अहम कड़ी चोरी के सामान को ठिकाने लगाने वाले खरीदार की गिरफ्तारी रही। पुलिस ने चोरों से पूछताछ के आधार पर उस स्वर्ण व्यवसायी को भी धर दबोचा, जो बेहद कम दामों पर चोरी के इन गहनों को खरीदता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी का सामान खरीदना भी उतना ही बड़ा अपराध है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

अंकित की रिपोर्ट