LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

नशेड़ी भाई का खूनी खेल, बदला लेने के लिए दो मासूम चचेरे भाइयों की हैंडपंप से कूचकर मार डाला

बिहार के पूर्णिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नशे की लत और डांट का बदला लेने के लिए चचेरे भाई ने 5 साल के इनायत और 3 साल के गुलनाज की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चों की जीभ भी काट ली।

नशेड़ी भाई का खूनी खेल, बदला लेने के लिए दो मासूम चचेरे भाइय

Purnia - बिहार के पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र स्थित डिंगोज गांव में मंगलवार की शाम एक रूह कंपा देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां 22 वर्षीय मो. अरबाज ने अपने ही दो मासूम चचेरे भाइयों, 5 वर्षीय मो. इनायत और 3 वर्षीय गुलनाज की हैंडपंप से कूचकर निर्मम हत्या कर दी। 

हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपी ने हत्या के बाद दोनों बच्चों की जीभ भी काट ली। अरबाज ने तीसरी बच्ची, डेढ़ वर्षीय कुलसुम की भी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों के मौके पर पहुंचने से वह बच गई, हालांकि उसकी हालत नाजुक है।

इस दोहरे हत्याकांड की मुख्य वजह 'नशा' और 'बदले की भावना' बताई जा रही है। मृतकों के पिता मो. आलम ने बताया कि कुछ समय पहले अरबाज नशे के लिए पैसे न मिलने पर अपने पिता को पीट रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया था।

 घटना वाली शाम भी अरबाज का झगड़ा हुआ था, जिस पर चाचा ने उसे डांटा था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए अरबाज ने अपने दोस्त मो. हसनैन के साथ मिलकर सो रहे बच्चों पर हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

NSIT
Nsmch