LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Election 2025 - रील, फेसबुक, इंस्टा 21वीं सदी का नशा, राहुल गांधी ने शराब-ड्रग्स से की तुलना, PM मोदी पर लगाया बड़ा आरोप

Bihar Election 2025 - पूर्णिया जिले के कस्बा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसके साथ उन्होंने सीमांचल में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया

Bihar Election 2025 - रील, फेसबुक, इंस्टा 21वीं सदी का नशा,

Purnia -   नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज पूर्णिया जिले के कस्बा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसके साथ उन्होंने सीमांचल में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखे कटाक्ष किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नीतीश कुमार की सरकार को दिल्ली में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और उनके ब्यूरोक्रेट रिमोट बटन से चला रहे हैं, और "वह जैसे कहते हैं, वैसा नीतीश कुमार करते हैं।"

'रील, फेसबुक, इंस्टाग्राम' 21वीं सदी का नशा

राहुल गांधी ने अपनी जनसभा में युवाओं के बीच तेजी से फैल रहे सोशल मीडिया के चलन को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि "रील, फेसबुक, इंस्टाग्राम 21वीं सदी का नशा है।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री यह नहीं बताते कि जब युवा ये प्लेटफॉर्म चलाते हैं, तो इसका पैसा अडानी और अंबानी की जेब में जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि "जो काम पहले शराब और ड्रग्स से होता था, आज रील, फेसबुक, इंस्टाग्राम से ये काम हो रहा है," जिसका मकसद युवाओं को मुख्य मुद्दों से भटकाना है।

गठबंधन की सरकार बनी तो विकास का वादा

नेता प्रतिपक्ष ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर विकास का वादा किया। उन्होंने घोषणा की कि अगर गठबंधन की सरकार सत्ता में आती है, तो बिहार में बड़े विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) और अस्पताल खोले जाएंगे, ताकि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को राज्य से बाहर न जाना पड़े। उन्होंने स्थानीय युवाओं को रोजगार, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखकर वोट करने की अपील की।

कस्बा और पूर्णिया के प्रत्याशियों से पूछा पहला काम

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद दोनों कांग्रेस प्रत्याशियों से सीधे सवाल किया। उन्होंने कस्बा के कांग्रेस प्रत्याशी इरफान आलम और पूर्णिया के कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव से पूछा कि अगर वे चुनाव जीतकर विधायक बनते हैं, तो सबसे पहले कौन सा काम करेंगे? यह सवाल पूछकर राहुल गांधी ने दोनों स्थानीय प्रत्याशियों से जनता के सामने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करने का मौका दिया। बता दें कि कि कस्बा से कांग्रेस के प्रत्याशी इरफान आलम और पूर्णिया सदर से जितेंद्र यादव चुनावी मैदान में हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अंकित कुमार झा