LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Crime : पूर्णिया में मॉब लिंचिंग की कोशिश, बच्चा चोर के शक में लोगों ने डांसर की बेरहमी से की पिटाई, पुलिस ने बचाई जान

Bihar Crime : पूर्णिया में मॉब लिंचिंग की कोशिश, बच्चा चोर क

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना अंतर्गत करियात गांव में बुधवार को अफवाह के कारण एक बड़ी अनहोनी होते-होते बची। बच्चा चोर होने के संदेह में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने एक कलाकार (डांसर) को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, समय रहते स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस की सक्रियता से डांसर की जान बच गई, जिससे एक संभावित मॉब लिंचिंग की घटना टल गई।

पीड़ित की पहचान अररिया जिले के रानीगंज थाना अंतर्गत लालमोहन नगर निवासी राधेश्याम मेहता के रूप में हुई है। राधेश्याम पेशे से एक डांसर है और क्षेत्र में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देता है। वह किसी कार्यक्रम के सिलसिले में गांव आया हुआ था। चूंकि वह मंच पर प्रदर्शन के लिए तैयार था, इसलिए उसके चेहरे पर भारी मेकअप (श्रृंगार) लगा हुआ था।

Diarch GO

घटना की शुरुआत तब हुई जब कलाकार के अजीबोगरीब मेकअप वाले चेहरे को देखकर गांव के बच्चे डर गए। बच्चों के डर को देख महिलाओं के बीच यह अफवाह जंगल की आग की तरह फैल गई कि गांव में कोई 'बच्चा चोर' घुस आया है। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और बिना सच्चाई जाने महिलाओं ने राधेश्याम को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और जलालगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया और मामले की छानबीन की। तलाशी के दौरान राधेश्याम के पास से पेशेवर मेकअप और श्रृंगार के कई सामान बरामद हुए। गहन पूछताछ के बाद जब उसकी असली पहचान उजागर हुई, तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और यह स्पष्ट हुआ कि वह कोई अपराधी नहीं बल्कि एक कलाकार है।

NSIT
Nsmch

जलालगढ़ थाना प्रभारी दीपक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि केवल गलतफहमी और कन्फ्यूजन के कारण ग्रामीणों ने कलाकार को बच्चा चोर समझ लिया था। पुलिस और जनप्रतिनिधियों की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति को देखकर अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

अंकित की रिपोर्ट