LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : पूर्णिया में मवेशी व्यापारी से बदमाशों ने लूटे 10 लाख रूपये, विरोध करने पर मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में बदमाशों ने एक मवेशी व्यापारी से 10 लाख रूपये लूट की घटना को अंजाम दिया है. वहीँ विरोध करने पर उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : पूर्णिया में मवेशी व्यापारी से बदमाशों ने
मवेशी व्यापारी को मारी गोली - फोटो : ankit

PURNEA : पूर्णिया के कसबा से मधेपुरा के सिंहाश्वर हटिया जा रहे मवेशी व्यापारी से बदमाशों ने 10 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने व्यापारी को ताबड़तोड़ दो गोली मारी है। दोनों गोली व्यापारी के जांघ में लगी है। लूटपाट को 8 बदमाशों ने अंजाम दिया है। लूटपाट के बाद बदमाशों ने गोली मार दी। लूटपाट के बाद बदमाश मधेपुरा की ओर पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। वारदात मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बायपास पुल की है। वारदात के बाद व्यापारी को गंभीर हालत में GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया है। फायरिंग में घायल व्यापारी की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मवेशी व्यापारी की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के मोहनी मिर्जाबाड़ी निवासी मो जाकिर 55 के रूप में की गई है। 

घटना की जानकारी देते हुए जख्मी मवेशी व्यापारी मो सुपुर 30 ने बताया कि वे पिकअप से अपने पिता मो जाकिर के साथ मोहनी मिर्जाबाड़ी गांव से मधेपुरा के सिंहाश्वर हटिया मवेशी खरीदने जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही मो फैजुद्दीन और अकबर अली भी दूसरे पिकअप से पीछे से मवेशी हाट आ रहे थे। इसी क्रम में मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बायपास पुल के पास उनकी पिकअप को बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा कर रुकवा लिया। वहां पहले से घात लगाए 6 अन्य बदमाश हथियार के साथ खड़े थे। बदमाशों ने उन्हें गाड़ी से निकाला और माथे पर पिस्टल सटाकर उनके साथ मारपीट करते हुए 5 लाख कैश लूटने लगे। ये देख पिता ने मारपीट और लूट का विरोध किया, जिससे गुस्साए बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ 2 राउंड फायरिंग कर दी। ये दोनों गोली उनके जांघ में लगी। जिसके बाद वे 5 लाख कैश लूटकर भाग निकले। 

इसी बीच पिकअप से उनके पीछे से आ रहे गांव के ही रहने वाले मवेशी व्यापारी मो फैजुद्दीन और अकबर अली की गाड़ी पहुंची। बदमाशों ने उनके ऊपर पिस्टल सटाकर उन्हें चुपचाप कैश बैग निकालकर सौंप देने को कहा। इससे डरकर उन्होंने पिकअप में रखे 5 लाख कैश बैग निकालकर बदमाशों को दे दिया। जिसके बाद चिल्लाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए सभी 8 बदमाश तीन बाइक पर सवार होकर पिस्टल लहराते हुए भाग निकले।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट