LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Teacher News - बिहार के शिक्षकों को अब नहीं कह सकते यह 'शब्द', टीचर की शिकायत पर भावुक हुए एसीएस सिद्धार्थ ने जारी कर दिया बड़ा आदेश

Bihar Teacher News - बिहार में शिक्षकों को अब कोई भी विभागीय अधिकारी 'तुम' कहकर नहीं पुकार सकता है, न ही उन्हें चढ़ावा चढ़ाने के लिए परेशान कर सकता है। ऐसा करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Teacher News - बिहार के शिक्षकों को अब नहीं कह सकते यह

Patna - बिहार में शिक्षकों को अब तुम कहकर नहीं कोई नहीं बुला सकता है। एसीएस सिद्धार्थ  ने इसको लेकर आदेश  जारी  किया है कि अब डीईओ या क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालयों में शिक्षकों से चढ़ावा मांगने और अमर्यादित व्यवहार (जैसे तुम से संबोधन कर अपमानित करना) करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

दरअसल, , बीपीएससी की पहली अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-वन) के एक शिक्षक ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. एस. सिद्धार्थ को पत्र लिखा है। पत्र लिखने वाले शिक्षक ने अपना नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन उसे पढ़ कर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव भावुक होकर उसमें उठाए गए सवालों पर सोचने के लिए विवश हो गए।

किया जाता है अपमानित

शिक्षक ने अपने पत्र में अपर मुख्य सचिव से कहा है कि आप शिक्षकों को ''आप'' कह कर संबोधित करते हैं, उन्हें पूरा सम्मान देते हैं, लेकिन डीईओ (जिला शिक्षा पदाधिकारी), डीपीओ (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी) और उनके कार्यालयों के अधीनस्थ क्लर्क उन्हें ''तुम'' कहते हैं, अपमानित करते हैं। चढ़ावा चढ़ाने के लिए विवश करते हैं।

शिक्षक ने अपने पत्र में आगे लिखा कि डीईओ और डीपीओ के कार्यालय में जाना शिक्षकों की विवशता है। उन्हें वेतन, बकायों और सेवा संबंधी दूसरे कार्यों के लिए उन कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसी व्यवस्था की जाए कि शिक्षकों को डीईओ और डीपीओ के कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

NSIT
Nsmch

शिक्षक की बातों को अपर मुख्य सचिव उसे शिक्षा की बातः हर शनिवार कार्यक्रम में रखा। इस कार्यक्रम में पत्र को भी पढ़ा गया, ताकि शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी और उनके अधीनस्थ कर्मचारी अपनी छवि उस आईने में देख सकें। पत्र में वेतन में देरी, डीईओ-डीपीओ का दुव्यर्वहार, रिश्वतखोरी जैसे गंभीर मुद्दे उठाये गए हैं।