LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime News : मादक पदार्थों की तस्करी करते पकड़ा गया होमगार्ड जवान का बेटा, पुलिस ने लाखों रूपये का स्मैक किया बरामद

Bihar Crime News : शराबबंदी के बाद बिहार में धड़ल्ले से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है. इसी कड़ी में पूर्णिया पुलिस ने स्मैक के साथ होमगार्ड जवान के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : मादक पदार्थों की तस्करी करते पकड़ा गया होम
होमगार्ड - फोटो : social media

PURNEA : पूर्णिया के कृत्यानंद नगर थाना की पुलिस ने एक होमगार्ड जवान के बेटे को स्मैक की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से लाखों रुपए मूल्य के 205 ग्राम ब्राउन शुगर और एक बाइक बरामद किया है । घटना के बावत सदर 2 के एसडीपीओ विमलेंदु कुमार गुलशन ने कहा कि कल एसपी को जानकारी मिली थी कि एक युवक ब्राउन शुगर की बड़ी खेप लेकर आ रहा है। 

जब कृत्यानंद नगर थाना के सामने वाहन जांच किया गया तो बाइक सवार राकेश कुमार की बाइक की जांच करने पर उसमें से 205 ग्राम स्मेक यानी ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि समेंक तस्कर राकेश कुमार के पिता रहुवा निवासी चंद्रशेखर यादव कृत्यानंद नगर थाना में होमगार्ड के पद पर तैनात है। फिलहाल उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिकेज की जांच की जा रही है।

बताते चलें की बिहार पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। वहीँ शराब के साथ मादक पदार्थों की तस्करी भी तेजी से की जा रही है। इसी कड़ी में पूर्णिया जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होमगार्ड जवान के बेटे को गिरफ्तार किया है। 

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट