LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Purnia airport inauguration: बिहार को ऐतिहासिक सौगात! पीएम मोदी 15 सितंबर को करेंगे बिहार के चौथे एयरपोर्ट का उद्घाटन, सीमांचल में नई उड़ान से बढ़ेगा विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के चौथे एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह वही वादा है, जिसे मोदी ने करीब 10 साल पहले 2 नवंबर 2015 को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान की चुनावी सभा में किया था।...

PM Modi to Inaugurate Bihar s 4th Airport
बिहार के चौथे एयरपोर्ट का उद्घाटन- फोटो : social Media

Purnia airport inauguration: पूर्णिया और सीमांचल की जनता का दशकों पुराना सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के चौथे एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह वही वादा है, जिसे मोदी ने करीब 10 साल पहले 2 नवंबर 2015 को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान की चुनावी सभा में किया था। अब यह सपना साकार होने जा रहा है।

उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 सितंबर को एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और मीडिया को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

Diarch GO

एयरपोर्ट की खासियत

पूर्णिया एयरपोर्ट की सबसे बड़ी ताकत इसका 9,000 मीटर लंबा रनवे है, जो इसे बिहार का सबसे लंबा रनवे बनाता है। इसे एक पूर्व सैन्य हवाई अड्डे पर विकसित किया गया है। शुरुआत में एयरपोर्ट पोर्टा केबिन के आधार पर संचालित होगा, लेकिन भविष्य में करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से इसका पूर्ण विस्तार किया जाएगा।

पहली उड़ान और सेवाएं

उद्घाटन के दिन यानी 15 सितंबर को स्टार एयर की पहली उड़ान अहमदाबाद के लिए भरेगी। इंडिगो एयरलाइंस के बाद स्टार एयर ने भी उड़ान शुरू करने का ऐलान किया है। इस एयरपोर्ट से न केवल सीमांचल बल्कि पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल और नेपाल के लोग भी फायदा उठा सकेंगे।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया पहले से ही मेडिकल, ऑटोमोबाइल और शिक्षा का हब माना जाता है। एयरपोर्ट खुलने के बाद व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को नई गति मिलेगी। जानकार मानते हैं कि उड़ान सेवाओं से इलाके की अर्थव्यवस्था और विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ जाएगी।

चुनावी समीकरण पर असर

पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन ऐसे समय हो रहा है, जब बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। सीमांचल की 24 विधानसभा सीटें हमेशा से राजनीतिक दलों के लिए अहम रही हैं। 2020 में यहां एनडीए को 9, महागठबंधन को 10 और एआईएमआईएम को 5 सीटें मिली थीं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट जैसी बड़ी सौगात आगामी चुनाव में एनडीए के लिए वोट बटोरने का बड़ा हथियार बन सकती है।