LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Purniya News: द्वार छेकाई के लिए पैसे मांगने पर भड़का दूल्हा, बाराती -सराती भिड़े,जमकर चले जूता चप्पल

Purniya News:दुल्हन पक्ष की लड़कियों ने जब दूल्हे से पैसे मांगे, तो दूल्हे ने इनकार कर दिया। इसके बाद, दुल्हन पक्ष ने अपशब्द कहे, जिससे स्थिति बिगड़ गई।

groom got angry
द्वार छेकाई के लिए पैसे मांगने पर भड़का दूल्हा- फोटो : social Media

Purniya News:पूर्णिया जिले में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हिंसक झड़प हुई। यह घटना द्वार छेकाई की रस्म को लेकर हुई, जिसमें दुल्हन पक्ष ने दूल्हे से 3,000 रुपए की मांग की। जब दूल्हे ने इस मांग को ठुकरा दिया, तो विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

दुल्हन पक्ष की लड़कियों ने जब दूल्हे से पैसे मांगे, तो दूल्हे ने इनकार कर दिया। इसके बाद, दुल्हन पक्ष ने अपशब्द कहे, जिससे स्थिति बिगड़ गई। इस झगड़े में लात-घुसे और लाठी-डंडे का इस्तेमाल किया गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हालात नियंत्रण से बाहर होते गए।

Diarch GO

कसबा थाना क्षेत्र के दियारी गांव में एक मुस्लिम परिवार में विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इस शादी के दौरान, दुल्हन के परिवार की लड़कियों ने दूल्हे से द्वार छेकाई की परंपरा के तहत 3 हजार रुपए की मांग की, जिसे दूल्हे ने ठुकरा दिया। इसके परिणामस्वरूप, दुल्हन के परिवार ने दूल्हे और उसके परिवार के सदस्यों पर कटाक्ष करते हुए अपशब्द कहे, जिससे स्थिति बिगड़ गई और विवाद बढ़ गया।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हो रही धक्का-मुक्की को देखा जा सकता है। कसबा थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

NSIT
Nsmch