LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News: बिहार चुनाव के बीच बड़े नेता सहित तीन की संदिग्ध मौत, दंपति और बेटी की एक साथ उठी अर्थी, इलाके में फैली सनसनी

Bihar News: बिहार चुनाव के बीच पूर्णिया में बड़े नेता, उनकी पत्नी और बेटी की संदिग्ध मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव,मंत्री लेसी सिंह सहित कई बड़े नेताओं ने परिजनों से मुलाकात की।

Former BSP candidate Naveen Kushwah
बड़े नेता सहित तीन की मौत - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार पूर्णिया में बड़े हाई प्रोफाइल घर में तीन लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मामला खंजाती हाट थाना क्षेत्र के यूरोपियन कॉलोनी का है। मृतकों की पहचना बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और व्यवसायी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला और बेटी तनु प्रिया के रुप में हुई है। तीनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कौन थे नवीन कुशवाहा

नवीन कुशवाहा पूर्णिया के जाने-माने खाद-बीज व्यवसायी थे। उन्होंने 2009 में बसपा से पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और 2010 में धमदाहा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी मैदान में उतरे थे। स्थानीय स्तर पर वे कुशवाहा समाज के प्रभावशाली नेता माने जाते थे।

कैसे हुई घटना

घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। मृतक के भाई और जेडीयू नेता निरंजन कुशवाहा ने बताया कि सबसे पहले उनकी भतीजी तनु प्रिया, जो मेडिकल कॉलेज की चौथे वर्ष की छात्रा थी वह अचानक घर में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में पिता नवीन कुशवाहा भी बेहोश होकर गिर पड़े, जबकि यह दृश्य देखकर मां कंचन माला को सदमा लगा और उनकी भी मौत हो गई। हालांकि, डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच ने इस बयान पर संदेह जताया है।

डॉक्टरों के मुताबिक मामला संदिग्ध

डॉक्टरों की मानें तो नवीन कुशवाहा के गले में फांसी के फंदे के निशान मिले हैं, जबकि बेटी तनु प्रिया के सिर के पीछे चोट के निशान हैं। पत्नी कंचन माला के शरीर पर बाहरी चोट नहीं पाई गई है। डॉक्टर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। सबसे पहले बेटी को 7:30 बजे अस्पताल लाया गया, फिर पत्नी और अंत में करीब 8:00 बजे नवीन कुशवाहा को लाया गया। घर पर मौजूद बेटों ने ही तीनों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा कि तीनों की मौत कुछ ही मिनटों के अंतराल में हो गई।

NSIT
Nsmch

पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा

पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि घटनास्थल की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि नवीन कुशवाहा के गले पर निशान और बेटी के सिर पर चोट है। पत्नी पहले से बीमार थीं उन्हें शुगर, हृदय रोग और अल्सर था। पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट से ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। रात में ही तीनों शवों का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

नेताओं का जमावड़ा और शोक

घटना की जानकारी मिलते ही कई दिग्गज नेता अस्पताल पहुंचे। मंत्री लेसी सिंह, सांसद पप्पू यादव, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, विधायक विजय खेमका और कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने अस्पताल जाकर परिजनों से मुलाकात की और दुख व्यक्त किया। फिलहाल, पूर्णिया पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या कुछ और बड़ा राज छिपा है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट