LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Education News : विद्या विहार करियर प्लस में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के पहली बैच की हुई शुरुआत, संस्थान के निदेशक प्रशांत शंकर ने नवागंतुक छात्रों का किया स्वागत

Education News : पूर्णिया के विद्या विहार करियर प्लस में पहली बैच का शुभारंभ हो गया है. पहले सत्र में नियमित कक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरे सत्र में छात्रों को डेली प्रैक्टिस पेपर (DPP) प्रदान किया जाएगा....पढ़िए आगे

Education News : विद्या विहार करियर प्लस में शैक्षणिक सत्र 2
पहले बैच का शुभारम्भ - फोटो : social media

PURNEA : विद्या विहार करियर प्लस में IIT-JEE / NEET / ओलंपियाड के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-27 की पहली बैच का शुभारंभ 08 अप्रैल 2025 को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हुआ। प्रथम कक्षा को ब्रिज कोर्स के रूप में संचालित किया गया, जिसका शीर्षक "मैथमैटिक्स फॉर फिजिक्स" रखा गया। यह कोर्स प्रतिदिन दो सत्रों में चलेगा। पहले सत्र में नियमित कक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरे सत्र में छात्रों को डेली प्रैक्टिस पेपर (DPP) प्रदान किया जाएगा। जिसे वे शिक्षकों की उपस्थिति में हल करेंगे। 

इस प्रक्रिया से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं समस्याओं को हल करने की उनकी सोच में भी सुधार होगा। विद्या विहार करियर प्लस कोचिंग + स्कूल + हॉस्टल के समन्वित मॉडल पर कार्य करता है, जिससे छात्रों को एक समर्पित और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होता है। 08 अप्रैल से 14 अप्रैल 2025 तक विद्या विहार करियर प्लस द्वारा ऑन-द-स्पॉट छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

विशेष रूप से बालिकाओं के लिए संस्था द्वारा अतिरिक्त 25% छात्रवृत्ति की सुविधा दी जा रही है। संस्थान के निदेशक प्रशांत शंकर ने नवागंतुक छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें सफलता की दिशा में मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।