LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

Bihar News : पूर्णिया में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस ने कुख्यात छोटू सिंह समेत 5 को किया गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग के बाद किया सरेंडर

Bihar News : पूर्णिया में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी. जिसके बाद पुलिस ने कुख्यात छोटू सिंह सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है.........पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्णिया में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभ
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : पूर्णिया पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कॉलेज चौक के समीप घेराबंदी करने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस बल द्वारा की गई प्रभावी जवाबी कार्रवाई के बाद घेराबंदी में फंसे पांच अपराधियों ने आखिरकार घुटने टेक दिए और सरेंडर कर दिया।

गिरफ्तार अपराधियों में सबसे प्रमुख नाम छोटू सिंह का है, जो मधुबनी कांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि छोटू सिंह अपने कुछ साथियों के साथ कॉलेज चौक के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में रुका हुआ है। इसी सूचना पर जब पुलिस ने उसे ट्रैक कर पकड़ने की कोशिश की, तो अपराधियों ने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

पुलिस की इस कार्रवाई में पकड़े गए अन्य अपराधी भी बेहद शातिर हैं और अलग-अलग जिलों में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में से दो आरोपी रिटायर्ड आर्मी गार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं। पुलिस अब इन सभी के पिछले रिकॉर्ड्स और गिरोह के अन्य संपर्कों को खंगाल रही है ताकि इनके पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

मुठभेड़ के दौरान अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता और जवाबी कार्रवाई ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए। एसपी ने बताया कि जवाबी फायरिंग के बाद जब अपराधियों को लगा कि वे चारों तरफ से घिर चुके हैं, तो उन्होंने सरेंडर कर दिया। मौके से पुलिस ने कुछ हथियार और संदिग्ध सामान भी बरामद किए हैं। फिलहाल, गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। एसपी स्वीटी सहरावत ने स्पष्ट किया है कि इन सभी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की सूची तैयार की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इस सफल कार्रवाई को पूर्णिया पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।  

NSIT
Nsmch

अंकित की रिपोर्ट