LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Purnia Airport News: बिहार से साउथ जाना हुआ आसान, पूर्णिया एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए इस दिन से शुरु हो रही सीधी उड़ान, देखिए शेड्यूल

Purnia Airport News: बिहार से अब साउथ जाना आसान हो गया। पूर्णिया एयरपोर्ट से अब हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरु होने वाली है। आइए जानते हैं फ्लाइट की शेड्यूल और टाइमिंग...

विमान
साउथ जाना हुआ आसान- फोटो : social media

Purnia Airport News: सीमांचल की जनता के लिए छठ महापर्व से पहले बड़ी खुशखबरी आई है। पूर्णिया से दिल्ली के बाद अब हैदराबाद के लिए भी सीधी हवाई सेवा 26 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने इस नई रूट की टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। एयरबस विमान रोजाना पूर्णिया और हैदराबाद के बीच उड़ान भरेगा।

फ्लाइट का शेड्यूल तय

एयरलाइन के मुताबिक, हैदराबाद से विमान दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरेगा और 2:25 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। वापसी में यही विमान 3:25 बजे पूर्णिया से रवाना होकर 5:50 बजे हैदराबाद पहुंचेगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने पहले ही घोषणा की थी कि अक्टूबर से दिल्ली और हैदराबाद दोनों के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। दिल्ली के बाद अब हैदराबाद रूट शुरू होने से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के यात्रियों में खुशी की लहर है। खास बात यह है कि उड़ान की शुरुआत 26 अक्टूबर, यानी खरना व्रत के दिन होगी जबकि 27 और 28 अक्टूबर को छठ का अर्घ्य दिया जाएगा।

सस्ती यात्रा का फायदा, किराया सिर्फ 4000 रुपये

पूर्णिया से हैदराबाद की यात्रा अब पहले की तुलना में कहीं अधिक सस्ती होगी। बागडोगरा से हैदराबाद का किराया जहां 8 से 10 हजार रुपये तक है। वहीं पूर्णिया से यह किराया 4000 रुपये से भी कम रखा गया है। इससे यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रा खर्च भी आधा रह जाएगा। छठ पर्व को देखते हुए टिकट बुकिंग शुरू होते ही यात्रियों में उत्साह बढ़ गया है। दिल्ली और हैदराबाद में रह रहे सीमांचल और कोसी के लोग अब सीधे अपने घर लौट सकेंगे। पूर्णिया एयरपोर्ट की दीवारों पर छठ पूजा की झलक को दर्शाते आकर्षक चित्र बनाए गए हैं। एयरपोर्ट का माहौल त्योहार की उमंग में डूबा नजर आ रहा है।

पूर्णिया एयरपोर्ट का विस्तार जारी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद 17 सितंबर से कोलकाता और 18 सितंबर से अहमदाबाद के लिए नियमित उड़ानें शुरू हुईं। अब 15 अक्टूबर से स्टार एयर ने इन दोनों रूटों पर दैनिक सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। महज एक महीने के भीतर एयरपोर्ट को यात्रियों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब पूर्णिया के दिल्ली और हैदराबाद से जुड़ जाने से सीमांचल की हवाई कनेक्टिविटी नई उड़ान भरने को तैयार है।

NSIT
Nsmch