LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

patna news - नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में सीटीवीएस ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा - बिहार के हृदय रोगियों को नहीं जाना होगा बाहर

patna news - ह्दय की बीमारियों से जुझ रहे बिहार के लोगों को अब दूसरे प्रदेश में जाने की जरुरत नहीं होगी। पटना के बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में सीटीवीएस ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ कर दिया गया है। जहां कम खर्च पर बेहतर इलाज मिलेगा।

patna news  - नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में सीटीवीएस ऑपरेशन

patna - नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच), अमहरा में शुक्रवार को कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत की गई. बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कानून मंत्री मंगल पाण्डेय ने इसका विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब हृदय रोगियों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. यह सुविधा बिहटा और आसपास के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी.

मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि बिहार सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में बिहार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 9 से बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 5 और कॉलेजों की स्वीकृति दी गई है. केंद्र सरकार की मदद से देशभर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 370 से बढ़कर 770 हो गई है. उन्होंने यह भी बताया कि पटना में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है, जो स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करेगा.

इस मौके पर मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न विभागों, रेडियोलॉजी, ओपीडी और आईपीडी का निरीक्षण किया और यहां की चिकित्सा सेवाओं की प्रशंसा की.उन्होंने परिसर में स्थित बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की.

उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं होंगी उपलब्ध

संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण मुरारी ने बताया कि सीटीवीएस और कैथलैब की सुविधा से मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज मिलेगा. पहले हृदय रोगियों को बड़े शहरों में जाना पड़ता था, जिससे इलाज में देरी होती थी और कई बार सफर के दौरान हादसों का खतरा बढ़ जाता था. अब एक ही छत के नीचे सभी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

NSIT
Nsmch

प्राचार्य प्रो. डॉ. अशोक शरण ने बताया कि कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी विभाग में ओपीडी शुरू हो गई है और यहां हार्ट सर्जरी की सुविधाएं मिलेंगी. विभाग में डॉ. पुलक, डॉ. आर.के. ठाकुर, डॉ. श्रवण कुमार और डॉ. के.के. सिंह सहित कुल चार अनुभवी डॉक्टर कार्यरत हैं.वहीं, आईसीयू में 50 समर्पित कर्मी सेवाएं दे रहे हैं और 130 कुशल तकनीशियनों की टीम चौबीसों घंटे मरीजों की देखभाल में जुटी है.

इस अवसर पर संस्थान के 550 से अधिक अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र-छात्राएं, सैकड़ों चिकित्सक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.