LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

गर्ल्स हॉस्टलों के लिए कड़े कानून बनाने की उठी मांग, Neet छात्रा की मौत के बाद डा. सीपी ठाकुर ने की सरकार से मांग

पटना के शम्भू हॉस्टल में NEET छात्रा गायत्री की मौत पर डॉ. सीपी ठाकुर ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने सीएम और डीजीपी से दरिंदों की गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की।

गर्ल्स हॉस्टलों के लिए कड़े कानून बनाने की उठी मांग, Neet छा

Patna - जहानाबाद की बेटी और पटना में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही NEET छात्रा गायत्री के साथ हुए घृणित कृत्य और उसकी दुखद मृत्यु पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को समाज के लिए कलंक बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सरकार और प्रशासन से तीखे सवाल 

डॉ. ठाकुर ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और बिहार के डीजीपी से अपील करते हुए कहा कि अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने आश्चर्य जताया कि घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने मांग की कि इस केस को 'फास्ट ट्रैक कोर्ट' में चलाकर जल्द सजा निर्धारित की जाए।

गर्ल्स हॉस्टल के लिए नई नियमावली की मांग 

बेटियों की सुरक्षा पर जोर देते हुए डॉ. ठाकुर ने राज्य सरकार को सुझाव दिया कि बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल के लिए एक 'अनुकूल नियमावली' बनाई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि "बेटियां तभी पढ़ेंगी, जब वे सुरक्षित रहेंगी।" उन्होंने हॉस्टल के सुरक्षा मानकों और संचालन की निगरानी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।