LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : CM नीतीश के नेता की RJD विधायक ने जमकर की पिटाई, पानी के बदले पिलाया पेशाब, क्रूरता की हदें की पार

Bihar News : बिहार में राजद विधायक की गुंडागर्दी सामने आई है. जहाँ विधायक ने जदयू नेता की जमकर पिटाई की. इसके बाद उसे पानी के बदले के पेसाब पिलाई गयी....जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News : CM नीतीश के नेता की RJD विधायक ने जमकर की पिटाई
जदयू नेता की पिटाई - फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : पूर्णिया के बायसी विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक रुकमुद्दीन के गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। राजद विधायक रुकनुद्दीन पर उन्हीं के गाँव के रहनेवाले जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष मो रेहान फजल ने आरोप लगाया है कि पहले तो विधायक  के आदमी बाज बैरिया स्थित आवास पर उठा कर ले आये । उसके बाद मोटरसाइकिल के रॉड और लाठी से जमकर पिटाई कर दिया और पानी के बदले पेशाब पिला दिया। 

गम्भीर रूप से घायल रेहान फजल का इलाज जीएमसीएच में चल  रहा है।  इस बावत बायसी थाना में विधायक के खिलाफ आवेदन दिया गया है। पीड़ित रेहान फजल ने बताया कि उनकी काले कारनामों का जब वे और उनकी पार्टी विरोध कर रहे थे तो साजिश के तहत उन्हें घर पर बुलाकर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई और पेशाब पिलाया गया। वही  बायसी विधायक रुक्ममुद्दीन ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत सभी आरोप लगाया गया है। जो पूरी तरह बेबुनियाद है। 

उन्होंने कहा कि आरोपी जिस वक्त घटना की बात कर रहा है उस वक्त वह वहां मौजूद नहीं थे। फिर उसे कैसे पीटा गया। हालांकि विधायक ने मारपीट की घटना दो पक्षों के बीच होने की बात कबूल की है । जिसमें दूसरे पक्ष द्वारा भी चोटिल होने और थाने में मामला दर्ज करने की बात विधायक ने कही। विधायक ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग भी की है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट