LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

पूर्णिया में आज सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा, देंगे 500 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं का होगा उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर आज पूर्णिया जाएंगे। नीतीश पूर्णिया को सैकड़ों करोड़ की सौगात देंगे। वे पांच दर्जन से अधिक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

 pragati yatra
पूर्णिया में सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा- फोटो : Social Media

Pragati Yarta: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत आज यानी मंगलवार को पूर्णिया का दौरा जाएंगे। उनका कार्यक्रम पहले सोमवार के लिए निर्धारित था, लेकिन अब वह मंगलवार को पहुंचेंगे। पटना से हेलीकॉप्टर के माध्यम से वह सीधे मजरा पंचायत के गांव भवानीपुर में जाएंगे। हेलीपैड पर पहुंचने के बाद, वे विभिन्न विभागों के विकास से संबंधित स्टॉल का अवलोकन करेंगे। इसके बाद, वे कल्याणकारी योजनाओं के लाभ का वितरण करेंगे, हर घर नल का जल और सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कामाख्या मंदिर परिसर में निर्मित विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

कन्या मध्य विद्यालय मजरा में सौर ऊर्जा से संचालित छत, पुस्तकालय का निरीक्षण के बाद प्लस टू कामाख्या उच्च विद्यालय और कामख्या स्थान में मनरेगा द्वारा निर्मित खेल के मैदान का भी निरीक्षण करेंगे। 

Diarch GO

कार्यक्रम के बाद सीएम सीधे चुनापुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा भुटहा मोड़ के निकट प्रस्तावित बाईपास स्थल पर जाएंगे और उसका निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, वे रंगभूमि मैदान की ओर बढ़ेंगे।रंगभूमि मैदान में स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मल्टीपर्पस हॉल) का निरीक्षण करने के पश्चात स्थानीय खिलाड़ियों के साथ चर्चा की जाएगी। इसके बाद जिला अतिथिगृह की ओर प्रस्थान किया जाएगा। 

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश  समाहरणालय पहुंचकर नए सभागार का उद्घाटन करेंगे।  इसी सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्णिया कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में स्थित हेलीपैड के लिए जाएंगे। वहां से पटना के लिए रवाना होंगे। 

NSIT
Nsmch