LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : मखाना फैक्ट्री में ठेकेदार के चंगुल से भागे बच्चे वन्दे भारत की चपेट में आये, घायल बच्चे से पुलिस को दी जानकारी

Bihar News : मखाना फैक्ट्री में ठेकेदार के चंगुल से भागे बच्

PURNEA : 3 अक्टूबर को पूर्णिया के कसबा में वंदे भारत ट्रेन के चपेट में आने से चार नाबालिग की मौत हो गयी और एक बच्चा घायल हो गया। होश में आने के बाद दिए अपने बयान में बच्चे ने कहा कि जिस मखाना फेक्ट्री में वे सब काम करते थे। उसका ठीकेदार उन सब को जबरन काम करवाने के लिए पीटता था और देर रात तक काम करवाता था। दुर्गापूजा में मेला देखने के बहाने वे सब भाग गये और रेलवे ट्रेक पकड़ कर कसबा पहुँच गए। 

इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से चार की मौत हो गई। जबकि घायल कुलदीप बच गया। इस घटना के बाद एक मात्र चश्मदीद घायल बच्चे के बयान का इंतजार था। वही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पहले ही इस घटना के पीछे बड़ी साजिश और हत्या की बात कही थी और जांच की मांग की थी। 

उसके बाद कसबा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने परिजनों के अलावे कई लोगों से पूछताछ की गयी है। 

इस बावत केस के आईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। घायल बच्चा का बयान से ऐसा लगता है कि ठीकेदार द्वारा इन बच्चों के साथ मारपीट की जाती थी। लेकिन बच्चे द्वारा अभी कई तरह के बयान दिए जा रहे है। 

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट