LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

शराब पार्टी के बाद दरिंदगी: प्रेमिका को मक्के के खेत में बुलाया, गैंगरेप और हत्या से दहला बिहार

पूर्णिया में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई. होली की तैयारी के बीच लापता हुई छात्रा का शव बांस की झाड़ी में लटका मिला. मृतका के प्रेमी ने घटना का राज खोला और जब पुलिस उसे पकड़ने गई तो वह चकमा देकर फरार हो गया.

शराब पार्टी के बाद दरिंदगी: प्रेमिका को मक्के के खेत में बुल

बिहार के पूर्णिया जिले से एक बेहद शर्मनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। अमौर थाना क्षेत्र के बकेनिया गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ उसके प्रेमी और उसके दोस्तों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बांस के पेड़ से लटका दिया। मृतका 8वीं की छात्रा थी और दो दिनों से घर से लापता थी। इस घटना ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है।

होली की खरीदारी के बाद लापता हुई थी बेटी

परिजनों ने बताया कि घर में होली के त्योहार की तैयारी चल रही थी। छात्रा ने राशन का सभी सामान लिखवा दिया था और वह काफी खुश थी। अचानक वह घर से किसी काम से निकली और वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो उसका कोई पता नहीं चला। सहेलियों से पूछताछ और आसपास के गांवों में खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो परिजन उसकी कॉल डिटेल्स खंगालने लगे, जिसके बाद हत्या के इस भयानक रहस्य से पर्दा उठा।

प्रेमी ने किया खौफनाक खुलासा: शराब पार्टी, गैंगरेप और मर्डर

परिजनों ने जब मृतका के मोबाइल के लास्ट कॉल नंबर की जांच की, तो पता चला कि वह अपने सहपाठी करण विश्वास से लगातार बात कर रही थी। ग्रामीणों और परिजनों के सामाजिक दबाव के बाद आरोपी छात्र ने जो खुलासा किया, वह बेहद भयानक था। उसने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मक्के के खेत के पास शराब पार्टी कर रहा था। उसने छात्रा को वहाँ बुलाया। उसके आने के बाद, उसके दोस्तों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने परिजनों को बताने की धमकी दी, तो सभी आरोपियों ने डरकर दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बांस की झाड़ी में लटका दिया।

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ मुख्य आरोपी

घटना का खुलासा होने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी छात्र को एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा के शव को बांस के पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन इसी बीच, एक बेहद चौंकाने वाली घटना घटी। ग्रामीणों द्वारा बंद किए गए घर से आरोपी छात्र सीढ़ी के सहारे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस की इस लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

NSIT
Nsmch

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

आरोपी छात्र ने भागने से पहले इस घिनौने अपराध में शामिल अपने सभी साथियों के नाम पुलिस को बता दिए थे। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी कर रही है। इलाके में तनाव का माहौल है और सभी आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं।