LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : घर से हथियार लेकर आये हैं, देखें लगता है की नहीं...फिर भाई ने भाई के सीने में उतार दी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News : सरस्वती पूजा के दौरान भाई ने भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीँ जख्मी भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है....पढ़िए आगे

Bihar News : घर से हथियार लेकर आये हैं, देखें लगता है की नही
भाई ने मारी गोली - फोटो : ANKIT

PURNEA : सरस्वती पूजा में मूर्ति सजाने के दौरान भाई ने भाई को गोली मार दी। गोली मारने वाला उसी के पड़ोस के रहने वाला बताया जा रहा है जो रिश्ते में भाई लगता है। घायल बच्चे की पहचान कटिहार जिले के रोतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहरखा गांव निवासी  सुनील यादव के 12 वर्षीय  पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। 

गोली से घायल हुए बच्चे ने बताया कि सरस्वती पूजा पंडाल सजाने के लिए मध्य विद्यालय बाहरखा स्कूल में पहुंचे थे। सभी बच्चे पूजा पंडाल में सरस्वती पूजा का तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कक्षा 8 का छात्र जीतू कुमार कमर में हथियार लेकर आया और बातचीत के क्रम में कहा कि हम घर से हथियार लेकर आए हैं। 

Diarch GO

उसने अपने चचेरे भाई सोनू को कहा कि तुमको गोली मार कर देखते हैं लगता है कि नहीं। इसी दौरान जीतू ने सोनू के सीने पर गोली चला दी। जहां गोली सीने के आर पार हो गई। गोली लगने के बाद सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां बच्चे का इलाज चल रहा है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट