LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

सौरा नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान करने में जुटी पुलिस

सौरा नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान करने में जुटी पु
सौरा नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद- फोटो : अंकित कुमार

Purnia : जिले के कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनी पंचायत के गेरुआ घाट पुल के नीचे रविवार सुबह सौरा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में तैरता शव देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कसबा थाना पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।


थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचेजीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया शव 

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH), पूर्णिया भेज दिया गया।


हाथ पर लिखा है 'मीरा देवी', पहचान में जुटी पुलिस 

NSIT
Nsmch

कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि, महिला के हाथ पर ‘मीरा देवी’ नाम का टैटू बना हुआ है। पुलिस इसी टैटू को मुख्य सुराग मानकर मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। इसके लिए आसपास के सभी थानों से हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी (Missing Reports) के मामलों का ब्योरा खंगाला जा रहा है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह 

पुलिस इस बिंदु पर भी गहन जांच कर रही है कि महिला की मौत डूबने से हुई है या हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पहचान होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर संभावित पहलू की जांच कर रही है।


अंकित की रिपोर्ट