LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : पूर्णिया के होटल में मिला फल कारोबारी का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar News : पूर्णिया के होटल में फल कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी. परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है......पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्णिया के होटल में मिला फल कारोबारी का शव, पर
फल कारोबारी का शव बरामद - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहाँ शहर के खुश्कीबाग स्थित होटल आदित्य में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव होटल के कमरा के बाथरूम में मिला है। शव मिलने की खबर आग की तरह इलाके में फैल गई और होटल के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल आदित्य के कमरा नम्बर 210 को खुलवाया। जब पुलिस रूम के अंदर प्रवेश की तो अंदर का दृश्य भयावह था। बेड पर तीन कप चाय रखा गया और रूम के बाथरूम में युवक का शव रस्सी से बंधा मिला। मृत युवक की पहचान  क़सबा थाना क्षेत्र के दोगच्छी वार्ड नम्बर 32 निवासी स्व मो इकबाल के 32 वर्षीय पुत्र मो अफजल के रूप में हुई है। अफजल फल की खरीद बिक्री का व्यापार करता था। 

Diarch GO

मृतक के मामा मो अस्मत राही ने बताया कि आज सुबह अफजल ने फोन पर ऑडियो रिकॉर्डिंग कर भेजा था कि उसे कुछ लोग जान से मारना चाहते है और उसके बाद उसका शव होटल में मिलने की सूचना मिली। शव देखकर लग रहा है कि किसी ने बेहरमी से मारकर अफजल को बाथरूम में लटका दिया और उसे आत्महत्या का रूप देना चाहा। जबकि मृतक का पैर फर्श से सटा हुआ है जिससे स्पष्ट है कि उसे मारा गया है। 

उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। बरहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

अंकित की रिपोर्ट