LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Traffic Fine: बिहार में रहते हैं तो जरा संभल जाइए! वरना कार में भी हेलमेट न पहनने से कट जाएगा चालन, पढ़ें पूर्णिया की हैरान कर देने वाली खबर

बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक कार मालिक को कार चलाते समय हेलमेट न पहनने पर 1000 रुपये का चालान थमा दिया गया। जानिए कैसे डिजिटल चालान सिस्टम बना परेशानी का कारण।

Bihar Traffic Fine
Bihar Traffic Fine- फोटो : freepik

Bihar Traffic Fine: बिहार के पूर्णिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने डिजिटल चालान प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।मो. इरफान नामक एक कार मालिक ने दावा किया है कि उनकी कार संख्या BR11AG6502 पर हेलमेट नहीं पहनने के कारण ₹1000 का चालान काटा गया, जबकि वह कार है, बाइक नहीं!

इससे भी हैरानी की बात ये है कि जब चालान कटा, उस वक्त उनकी गाड़ी मधेपुरा जिले में खड़ी थी और वो खुद पूर्णिया गए ही नहीं थे।जानकारी के अनुसार, यह गलती तब हुई जब ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक सवार का फोटो मोबाइल से खींचा।फोटो में जो नंबर दिखाई दे रहा था,वह इरफान की कार का रजिस्ट्रेशन नंबर था, लेकिन वाहन मोटरसाइकिल थी।डिजिटल चालान सिस्टम ने फोटो में दिख रहे नंबर को खुद-ब-खुद पहचान कर वाहन मालिक पर जुर्माना ठोक दिया। न तो वाहन का प्रकार देखा गया, न ही तस्वीर की पुष्टि की गई।

मो. इरफान जब यातायात थाना पूर्णिया पहुंचे और अधिकारियों को बताया कि यह नंबर उनकी कार का है, बाइक का नहीं, तो अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।बल्कि, उन्होंने यह कहते हुए रियायत देने से इनकार कर दिया कि सिस्टम चालान दिखा रहा है तो चालान सही है।इसके बाद इरफान ने थाने में लिखित शिकायत दी है और चालान निरस्त करने की मांग की है।

कानून के नाम पर आम जनता को परेशानी?

बिहार में ट्रैफिक चालान को लेकर पहले ही काफी विवाद रहे हैं। राज्य में शराबबंदी के बाद आय में भारी गिरावट आई है, जिसे पूरा करने के लिए ट्रैफिक और खनन विभागों पर राजस्व बढ़ाने का दबाव है। यही कारण है कि बिना हेलमेट, रेडलाइट तोड़ना, प्रदूषण सर्टिफिकेट की कमी, बिना लाइसेंस आदि पर भारी संख्या में चालान काटे जा रहे हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में गलत नंबरों पर, गलत मामलों में चालान काटना आम जनता के लिए एक नई परेशानी बन चुका है।

NSIT
Nsmch