LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! पाटलिपुत्र-पूर्णिया के बीच चलेगी ये नई ट्रेन

Bihar News: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।...

Pataliputra and Purnia
रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज- फोटो : social Media

Bihar News: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए, भारतीय रेलवे ने पाटलिपुत्र जंक्शन से पूर्णिया के बीच एक नई रात्रि ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। यह नई रेल सेवा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ-साथ दैनिक यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

इस नई ट्रेन (ट्रेन संख्या 03215/03216) का संचालन पाटलिपुत्र और पूर्णिया के बीच किया जाएगा, जो मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि रात के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को भी एक सुरक्षित और सुलभ विकल्प मिलेगा।

ट्रेन संख्या 03215 / 03216 ट्रेन का  हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी, और सिमरी बख्तियारपुर में ठहराव होगा।छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और आम यात्री, जिन्हें पटना और पूर्णिया के बीच सफर करने में आसानी होगी।

खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने इस महत्वपूर्ण मांग को संसद के पटल से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और संसदीय समितियों की बैठकों में प्रमुखता से उठाया था। उनकी इस निरंतर कोशिश के परिणामस्वरुप क्षेत्र को यह सौगात मिली है। इससे पहले हसनपुर स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग भी पूरी हो चुकी है। पूर्व उत्तर रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाषचंद्र जोशी सहित कई स्थानीय संगठनों ने इस नई रेल सेवा की स्वीकृति पर खुशी जताई है और सांसद के प्रयासों की सराहना की है।इस नई ट्रेन के संचालन और समय-सारणी से जुड़ी आधिकारिक तथा अद्यतन जानकारियों के लिए आप भारतीय रेलवे के आधिकारिक पोर्टल Indian Railways या IRCTC की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch