LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Politics: सीमांचल के बलबूते बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार, पढ़िए तेजस्वी यादव ने ऐसा क्यों कहा?

Bihar Politics पिछले विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन इसी धमदाहा के चुनावी भाषण में सीएम ने कहा था कि यह उनका अंतिम भाषण है. अब वक्ता आ गया है जब मुख्यमंत्री को अपना वचन पूरा करना चाहिए.

Bihar Politics

Bihar Politics तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस बार उनकी पार्टी पूरे दमखम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी.  बिहार में राजद के नेतृत्व में महागठबंधन अपनी  सरकार बनायेगी. पिछली बार काफी कम अंतर से हम सत्ता से दूर रह गये थे. लेकिन, इस बार इस कमी को सीमांचल के समर्थन से पूरा करेंगे.

उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि सीमांचल में हमारी पार्टी का संगठन मजबूत हो. इसके लिए  पार्टी लगातार इस इलाके में काम कर रही है.सीमांचल के विकास में भेदभाव के लिए उन्होंने मौजूदा सरकार को जिम्मेवार ठहराया.  कहा कि केंद्र के 11 साल और नीतीश सरकार के 20 साल के बाद भी इस इलाके की सूरत नहीं बदली. 

सूबे में सबसे ज्यादा गरीबी, पलायन और बेरोजगारी इसी इलाके में है. डबल इंजन की सरकार ने इस इलाके को आजतक कुछ नहीं दिया. मैंने घोषणा की है कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे सीमांचल डेवलपमेंट ऑथोरिटी का गठन करेंगे ताकि इस इलाके का विकास तेजी से हो सके. यादव शनिवार को इफ्तार पार्टी में शामिल होने से पूर्व सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

 मक्का केंद्र पर सरकार को आखिर सफाई क्यों देनी पड़ी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की बिहार के प्रति मंशा कभी ठीक नहीं रही. एक तो यहां कोई नया कारखाना दिया नहीं और जो कुछ बचा है, उसे भी ले जाना चाहते हैं. मेरे द्वारा आवाज उठाये जाने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मक्का केंद्र बाहर नहीं जायेगा. आखिर यह सफाई देने की नौबत क्यों आयी? इससे साफ परिलक्षित होता है कि केंद्र सरकार की मंशा ठीक नहीं है.

NSIT
Nsmch

अगला चुनाव नहीं लड़ने के धमदाहा में लिये गये वचन को पूरा करें सीएम

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर भी हमला बोला. कहा- ‘सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, सीएम थका-हारा और बिहार के लोग फिर रहे मारामारा’. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब स्वत: रिटायरमेंट ले लेना चाहिए. हम सेहत को लेकर व्यक्तिगत टीका टिप्पणी करना नहीं चाहते. लेकिन, हाल के दिनों में जिस तरह लगातार बातें सामने आ रही है,उससे यह कहना अब लाजिमी हो गया है.

 वैसे भी उन्हें 20 साल हो गया है. पिछले विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन इसी धमदाहा के चुनावी भाषण में सीएम ने कहा था कि यह उनका अंतिम भाषण है. अब वक्ता आ गया है जब मुख्यमंत्री को अपना वचन पूरा करना चाहिए. अभी जो हालत है उसमें यह पता नहीं चल रहा कि आखिर बिहार को कौन चला रहा है? प्रदेश कांग्रेस में फेरबदल पर पूछे जाने पर उन्होने कोई टिपण्णी नहीं की.