LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Lalu yadav health - लालू यादव की खराब सेहत पर तेजस्वी ने किया साफ, बताया कैसी है उनकी हालत

Lalu yadav health - Rjd अध्यक्ष लालू यादव की तबीयत को लेकर तेजस्वी यादव ने बताया कि अब उनकी स्थिति बेहतर है और हम उन्हें लेकर नई दिल्ली एम्स जा रहे हैं। वहीं पर उनका इलाज होगा।

Lalu Yadav health, rjd, tejasvi yadav
लालू यादव की सेहत पर तेजस्वी ने दी जानकारी- फोटो : रंजन कुमार

Patna - बिहार के पूर्व सीएम और राजद अध्यक्ष लालू यादव की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद लालू यादव के हजारों समर्थक चिंतित नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब खुद तेजस्वी यादव ने लालू यादव की सेहत को लेकर बड़ी जानकारी दी है। तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू जी की हालत स्टेबल है और हमलोग उन्हें नई दिल्ली एम्स लेकर जा रहे हैं। 

बीपी लो की थी समस्या

तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू जी को लो बीपी की समस्या हुई थी। जिसके कारण उन्हें डॉक्टरों ने फ्लाइट से जाने के लिए मना कर दिया था। उनकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अब वह बेहतर हैं और आज ही हमलोग उन्हें दिल्ली एम्स में लेकर जा रहे हैं। जहां उनका बाकी का इलाज होगा।

कंधे पर जख्म

तेजस्वी ने बताया कि लालू जी के कंधे पर एक जख्म है, जो परेशानी पैदा कर रहा था। जिसका इलाज किया जाना है।

NSIT
Nsmch

report - ranjan kumar