LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar police - आरा से करोड़ों की लूट के बाद अब इस शहर का तनिष्क शोरुम था टारगेट, जानें कैसे पुलिस ने पूरा प्लानिंग को किया नाकाम

Bihar police - आरा में तनिष्क शोरुम में लूट के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि लूट की पूरी साजिश बंगाल के पुरुलिया जेल में की गई थी। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि वह अगली वारदात कहां करनेवाले थे।

Bihar police - आरा से करोड़ों की लूट के बाद अब इस शहर का तनि

Patna - बिहार के पूर्णिया ,आसाम महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बड़ी डकैती और बड़े ज्वेलरी शोरूम को जेल से लुटवाने वाला कुख्यात लुटेरा जेल से पूरी प्लानिंग को तैयार कर बिहार के युवाओं को अपने गैंग में शामिल करता है जिसका पूरा खुलासा बिहार पुलिस मुख्यालय ADG कुंदन कृष्णन ने एक प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा की है।

उन्होंने बताया कि बिहार के भोजपुर जिले  के आरा में Tanishq showroom लूट मामले में  पुलिस से मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार अपराधियों के पूछताछ में हुआ । जिसके मिले इनपुट पर बिहार एसटीएस की विशेष टीम और बिहार पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है । ADG कुंदन कृष्णन ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल से साजिश कई बड़े सोना के ज्वेलरी शोरूम को लूटने की प्लानिंग की गई थी। जिसमें सबसे ज्यादा युवा अपराधी वैशाली और सारण जिले के युवाओं ने घटनाओं को अंजाम दिया था।

Goal 2026

 जिसका रिमोट पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह उर्फ ओंकार नाथ और पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे चंदन उर्फ प्रिंस के इशारे पर दिलवाया गया है।एसटीएफ और बिहार पुलिस ने अबतक दानापुर जीवा ज्वेलरी और आरा के तनिष्क शो रूम लूट मामले में कुल 15 अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें 2 घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एनकाउंटर किया है । 

छपरा तनिष्क शोरुम था टारगेट

दरअसल पूर्णिया ,उड़ीसा,आरा ,दानापुर ,अररिया बेगूसराय सहित कई घटनाओं को अंजाम दिया।वही इनकी अगली प्लानिंग छपरा में लूट की थी जिसके पहले पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

NSIT
Nsmch

आरा में एक महीने की रेकी की

 एडीजी ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों ने चैनिंग सिस्टम में काम किया जिसमें लगभग 1 महीने की रेकी जिसकी पूरी वीडियो बना कर प्लानिंग को एक्जीक्यूट कर घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर लुट का सोना सारण जिले में गलाया गया है जिसका रुपया हैंडलर के माध्यम से भागे अपराधियों के अकाउंट में ट्रांसफर किया जा रहा था। अपराधी लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था।

पांच राज्यों से जुड़े थे तार

एसटीएफ ने बिहार के साथ जम्मू तवी ,छत्तीसगढ़ ,महाराष्ट्र ,पश्चिम बंगाल तक अपराधियों का पीछा करते हुए इस मामले का खुलासा किया है। फिलहाल इस मामले में कुछ अपराधी फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी जल्द होगी वही सभी अपराधियों ने अपराध जगत से कमाई गई समाप्ति को अटैच करने की करवाई पुलिस कर रही है।

पुरुलिया जेल से चल रहा था नेक्सस

एडीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि अपराधियों से मिले इनपुट पर बिहार पुलिस की विशेष टीम पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल पहुंची जहां पुरुलिया प्रशासन की मदद से जेल में छापेमारी की गई जहां से शेरू सिंह उर्फ ओंकार नाथ के पास से मोबाइल फोन,ब्लूटूथ और कई सिम कार्ड बरामद किया है । 

फिलहाल  शेरू सिंह उर्फ ओंकार नाथ को ओडिशा की पुलिस रिमांड पर लेकर गई है। बिहार पुलिस ने भी शेरू सिंह के रिमांड पर लेने की बात कही है।  वहीं फरार चल रहे चंदन उर्फ प्रिंस को ADG कुंदन कृष्णन ने चेतावनी देते हुए कहा कि तुम कही भी छिप जाओ बिहार पुलिस और एसटीएफ तुम्हारा पीछा नहीं छोड़ेगी। 

अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क

मुख्यालय ADG कुंदन कृष्णन ने बिहार पुलिस विशेष कार्य बल के संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि बिहार के युवा सावधान हो जाएं। अपराध जगत से कमाई संपत्ति को पुलिस जब्त कर कार्रवाई करेगी। ऐसे 4 हजार से ज्यादा अपराधियों की पूरी कुंडली एसटीएफ के पास है।वही लगभग 3 हजार अवैध शराब धंधे में संलिप्त लोगों की लिस्ट तैयार है जिनकी समाप्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। 

दरअसल ADG कुंदन कृष्णन अब अपराधियों को बिल्कुल बख्शने के मूड में नहीं हैं उन्होंने युवाओं के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे माता पिता अपने बच्चों पर ध्यान दें जिनके बच्चे पढ़ाई के दमन अपने ऊंचे शौख को अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पूरा कर रहे है।

Report - anil kumar