LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

बिहार में बिजली के बाद अब सोलर फ्री, 125 यूनिट फ्री बिजली के साथ सोलर पर भी सब्सिडी, सरकार दे रही बड़ा तोहफा, जानिए पूरा प्लान

Bihar Electricity: बिहार सरकार अब बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी तैयारी में जुट गई है।...

Bihar Offers Free Power Solar Subsidy
फ्री बिजली के बाद अब फ्री सोलर- फोटो : social Media

Bihar Electricity: बिहार सरकार अब बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी तैयारी में जुट गई है। एक तरफ जहां घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक फ्री बिजली दी जा रही है, वहीं अब सरकार कुटीर योजना के तहत लोगों को मुफ्त में सोलर प्लेट (सोलर पैनल) भी मुहैया करा रही है। इतना ही नहीं, अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को भी अनुदानित दर पर बैंक लोन देकर सोलर एनर्जी अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस बीच बिजली के नए टैरिफ को लेकर फैल रही अफवाहों और भ्रांतियों पर पूर्णिया विद्युत विभाग ने साफ-साफ जवाब दिया है। कार्यपालक अभियंता बलबीर सिंह बागेश ने बताया कि लोगों के बीच यह गलतफहमी फैली है कि बिजली की खपत कम करने के बावजूद बिल ज्यादा आएगा, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि नए टैरिफ प्लान उपभोक्ताओं के फायदे के लिए बनाए गए हैं, जिससे लोगों को राहत मिलेगी, नुकसान नहीं।

Diarch GO

इसी जागरूकता और सुविधा को आगे बढ़ाने के लिए 15 अप्रैल को पूर्णिया में एक बड़ा सोलर मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में बिजली विभाग के अधिकारी, बैंक कर्मी और सोलर एनर्जी से जुड़ी अधिकृत एजेंसियां एक ही छत के नीचे मौजूद रहेंगी। यहां उपभोक्ता सीधे आवेदन कर सकेंगे और अपनी पसंद की एजेंसी का चयन भी कर पाएंगे, जिससे सोलर सिस्टम लगवाने की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनेगी।

सरकार की ओर से सोलर इंस्टॉलेशन पर करीब 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है, जो आम लोगों के लिए बड़ी राहत है। इससे न सिर्फ बिजली बिल में भारी कटौती होगी, बल्कि लंबे समय में उपभोक्ता अपनी खुद की बिजली उत्पादन क्षमता विकसित कर पाएंगे।

NSIT
Nsmch

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि 125 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी और इसके साथ सोलर योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। यानी अब उपभोक्ताओं को दोहरी राहत मिलने जा रही है कम बिल और अपनी बिजली। कुल मिलाकर, सरकार की यह पहल न सिर्फ बिजली खर्च कम करने की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत रणनीति भी साबित हो रही है।

रिपोर्ट- अंकित कुमार