LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar news - इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी! परिवार के लिए चाय बनाया, फिर कमरे में जाकर लगाई फांसी

Bihar news - इंटर में पढ़नेवाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का कहना है कि घटना से पहले परिवार के साथ मौजूद थी और खुश नजर आ रही थी।

Bihar news - इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी! परिवार के लिए चाय
पूर्णिया में इंटर छात्रा ने की आत्महत्या- फोटो : NEWS4NATION

Purnia - इंटर में पढ़नेवाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जिले के मधुबनी टीओपी की है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं है। परिवार का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले वह सबके लिए चाय बनाकर लाई थी। फिर साथ चाय पी। फिर कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

पिता चलाते हैं किराना दुकान

घटना के संबंध में पिता ने बताया कि मेरी पुत्री इंटर में पढ़ाई करती थी। घर के पास मेरा छोटा सा किराना दुकान है। किराना दुकान चलाकर ही घर का भरण पोषण करते हैं। बुधवार देर शाम मेरी पुत्री सभी को चाय बनाकर पिलाया भी उसके बाद खुद वह भी चाय पी। हम दुकान पर ही बैठे हुए थे। कुछ देर के बाद मेरा भाई हल्ला करने लगा। हल्ला की आवाज सुनकर जब घर के अंदर गया तो देखा पुत्री बेहोशी हालत में पड़ा हुआ है। 

अस्पताल में मृत किया घोषित

गले पर फंदे से लटकने का निशान दिखे। जिसे आननफानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि घटना को लेकर परिजनो द्वारा कोई जानकारी नहीं दी। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

NSIT
Nsmch