LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Four Lane Road: बिहार के इन दो जिलों के बीच बनेगी फोनलेन सड़क, कोसी नदी पर बनेगा पुल, इन इलाकों के लोगों को मिलेगा फायदा

Bihar Four Lane Road: बिहार के इन दो जिलों के बीच फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। साथ ही कोसी नदी पर पुल का भी निर्माण किया जाएगा। जिससे सैकड़ों लोगों को फायदा मिलेगा।

Bihar Four Lane Road
Bihar Four Lane Road - फोटो : social media

Bihar Four Lane Road: बिहार विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान मंगलवार को खगड़िया-पूर्णिया के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण और किसान संगठनों को मजबूत करने के मुद्दे पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सदन में खगड़िया-पूर्णिया एनएच निर्माण का मुद्दा उठाया गया। जिसपर सरकार ने जवाब दिया कि इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। साथ ही मंत्री ने ककोसी नदी पर पुल बनाने का भी ऐलान किया। 

एनएच निर्माण का मुद्दा

दरअसल, विधान परिषद में डॉ. संजीव कुमार सिंह ने खगड़िया से पूर्णिया के बीच 150 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि एनएच प्राधिकरण द्वारा इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि खगड़िया-पूर्णिया के बीच फोर लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा और कोसी नदी पर टू-लेन पुल भी बनाया जाएगा।

किसान संगठनों को बढ़ावा देने पर चर्चा

विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार ने राज्य में किसान संगठनों को प्रोत्साहित करने से जुड़ा सवाल उठाया। इस पर उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार में अब तक 696 किसान उत्पादन संगठनों (FPO) का गठन किया जा चुका है। राज्य में 10,000 किसान उत्पादन संगठन कार्यरत हैं। उन्होंने आगे बताया कि किसान संगठनों को सशक्त बनाने के लिए कृषि विभाग की ओर से बीज और कीटनाशी का लाइसेंस तथा उर्वरक के प्राधिकार पत्र दिए जा रहे हैं। अब तक 193 किसान संगठनों को बीज, 46 संगठनों को कीटनाशी और 189 संगठनों को उर्वरक का प्राधिकार पत्र प्रदान किया गया है। इस चर्चा से साफ है कि सरकार बुनियादी ढांचे के विकास और किसानों के हितों को लेकर सक्रिय है।