LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

RJD विधायक की पत्नी सहित कई रिश्तेदार के नाम पर मनरेगा का जॉब कार्ड,पैसे का भी हुआ उठाव,इस खुलासे से अधिकारियों के उड़े होश

बिहार के बायसी के विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद की पत्नी और रिश्तेदारों के नाम से मनरेगा के फर्जी जॉब कार्ड जारी होने का मामला सामने आया है। जॉब कार्ड पर कई सालों से सरकारी राशि का उठाव किया जा रहा था। अब मामले की जांच की मांग की गई है।

 RJD विधायक की पत्नी सहित कई रिश्तेदार के नाम पर मनरेगा का ज
बिहार के बायसी विधायक- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar Baisee MLA Wife: बिहार के बायसी में राजद विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद और उनके परिवार से जुड़े कई लोगों के नाम से मनरेगा योजना के तहत फर्जी जॉब कार्ड जारी होने का मामला सामने आया है। इन फर्जी जॉब कार्डों का इस्तेमाल कर कई वर्षों से सरकारी राशि का उठाव किया जा रहा है। इस खबर के सामने आते ही मनरेगा विभाग से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला बायसी प्रखंड के मीणापुर पंचायत से जुड़ा है, जहां सरकारी नियमों की अवहेलना करते हुए कई फर्जी जॉब कार्ड बनाए गए और उनका इस्तेमाल करके सरकारी योजनाओं में कार्य दिखा कर सरकारी धन का उठाव किया गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन फर्जी जॉब कार्डों में विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद की पत्नी नरगिस जहां, उनके भाई मु. जकीउद्दीन, जो बायसी के एक शिक्षक हैं, और उनकी बहन कैशर जहां, जो बायसी की पूर्व प्रखंड प्रमुख रह चुकी हैं, के नाम शामिल हैं। इन जॉब कार्डों पर मिट्टी भराई से लेकर पौधारोपण तक कई कार्य दिखाए गए हैं और सरकारी राशि का उठाव किया गया है।

फर्जी जॉब कार्ड के आंकड़े

नरगिस जहां का जॉब कार्ड 19 मई 2020 को जारी हुआ, जिसका जॉब कार्ड नंबर BH-23-003-012-00804200-5286 है और उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है।

NSIT
Nsmch

विधायक के भाई सैयद जकीउद्दीन का जॉब कार्ड भी 19 मई 2020 को जारी हुआ, जिसका जॉब कार्ड नंबर BH-23-003-012-00804200-5288 है।

उनकी बहन कैशर जहां का जॉब कार्ड 5 जून 2024 को जारी हुआ, जिसका जॉब कार्ड नंबर BH-23-003-012-00804200-7069 है और उनका खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है।

मीणापुर पंचायत में फर्जी जॉब कार्ड की भरमार

मीणापुर पंचायत में लगभग 7,000 लोगों के नाम पर जॉब कार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें से कई लोगों को यह तक नहीं पता कि उनके नाम से जॉब कार्ड बना हुआ है। इन फर्जी कार्डों के जरिए सरकारी योजनाओं में काम दिखाकर लाखों की राशि का उठाव किया गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी?

इस मामले को लेकर मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामाअनुज का कहना है कि विधायक की पत्नी और रिश्तेदारों के नाम से जॉब कार्ड जारी हुआ है और इस जॉब कार्ड के जरिए सरकारी राशि का उठाव किया गया है। वहीं, मीणापुर पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक प्रकाश कुमार बादल का कहना है कि उन्हें बाद में इस मामले की जानकारी हुई है और वे अब इस गलती को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।