LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News: जीएमसीएच में इलाज में लापरवाही का आरोप, सड़क पर शव रख परिजनों ने किया हंगामा, रोड जाम के बाद प्रशासन के आश्वासन पर मामला हुआ शांत

Bihar News:सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सड़क पर रखकर जोरदार हंगामा किया...

Bihar News: जीएमसीएच में इलाज में लापरवाही का आरोप, सड़क पर
परिजनों का हंगामा - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सड़क पर रखकर जोरदार हंगामा किया और कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया।

मृतक की पहचान रुपौली निवासी पटेल मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पटेल मंडल अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए अररिया जिले के पटकना जा रहे थे। इसी दौरान रानीगंज के समीप एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें पहले रानीगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि जीएमसीएच पहुंचने के बाद समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। इसी कथित लापरवाही को लेकर अस्पताल परिसर में परिजनों का गुस्सा भड़क गया।

Diarch GO

परिजनों का आरोप था कि मौत के बाद जब पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की गई तो पुलिस रात में पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुई। इससे नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया और अस्पताल के सामने यातायात बाधित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत और अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। बाद में जिला पदाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को लेकर अपने घर रवाना हो गए। वहीं, पूरे घटनाक्रम के बाद अस्पताल की व्यवस्था और दुर्घटना के बाद मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अंकित कुमार