LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Purnia Airport: 92 साल बाद पूर्णिया से फिर उड़ेगा विमान, पीएम मोदी 15 सितंबर को हवाई सेवा का करेंगे उद्घाटन , एक दशक बाद पूरा होगा प्रधानमंत्री का वादा

PM नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जो सीमांचल, कोसी और पूर्वी बिहार के लोगों के लिए कनेक्टिविटी का नया अध्याय खोलने जा रहा है।...

Purnia Airport
92 साल बाद पूर्णिया से फिर उड़ेगा विमान- फोटो : social Media

पूर्णिया, जो देश के प्राचीनतम जिलों में शुमार है, 92 वर्षों के बाद फिर उड़ान भरने जा रहा है। इतिहास में पहली बार 1933 में इस शहर से माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने के लिए विमान ने उड़ान भरी थी। चार अप्रैल 1933 को अंग्रेजों ने पूर्णिया शहर से नौ मील पूर्व स्थित लाल बालू से माउंट एवरेस्ट के लिए उड़ान भरी थी। उस समय जहाज को उड़ता देख हजारों लोग लाल बालू में जमा हो गए थे।

अब लगभग एक शताब्दी बाद पूर्णिया के लोग अपने शहर से हवाई सेवा का आनंद लेने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जो सीमांचल, कोसी और पूर्वी बिहार के लोगों के लिए कनेक्टिविटी का नया अध्याय खोलने जा रहा है। संयोग देखिये कि 1933 में जिस लालबालू से माउंट एवरेस्ट की उड़ान भरी गई थी, वह शीशाबाड़ी से सटा हुआ क्षेत्र है, जहां उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करेंगे।

Goal 2026

पूर्णिया एयरपोर्ट (पीएक्सएन) घरेलू हवाई अड्डा होने के साथ-साथ भारतीय वायु सेना का स्टेशन भी है। इसका निर्माण 1963 में चीन-भारत युद्ध के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा किया गया था। एयरपोर्ट का संचालन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण करेगा। उद्घाटन से पहले ही 46 करोड़ रुपये की अंतरिम टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो चुका है। रनवे लंबाई 2800 मीटर है और इसे सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैट-2 लाइटों से सजाया गया है। भविष्य में 400 करोड़ रुपये से स्थायी टर्मिनल, एप्रोन और कार्गो सुविधाओं का निर्माण भी किया जाएगा।

इस एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद लोगों को बागडोगरा, दरभंगा या पटना जाने के लिए लंबा सफर तय करने की जरूरत नहीं होगी। अब सीमांचल और कोसी के लाखों लोग हवाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

NSIT
Nsmch

साल 2015 में प्रधानमंत्री ने जनसभा में पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने का वादा किया था। एक दशक बाद यह वादा 2025 में साकार होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाल ही में एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू करने की पुष्टि की थी।

अब पूर्णिया इतिहास से भविष्य की ओर उड़ान भरने के लिए तैयार है, और 92 साल बाद फिर शहर की धरती से आसमान में उड़ान भरते विमानों के दृश्य लोगों के लिए गर्व और खुशी का अनुभव बनेंगे।