LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रिक्शा को मारी टक्कर, चालक और महिला यात्री गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रिक्शा को मारी टक्कर, चालक और महिला य
ट्रैक्टर की टक्कर से दो घायल- फोटो : अंकित कुमार

Purnia : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिहार मोड़ के समीप आज एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने कहर बरपाया। ट्रैक्टर ने आगे जा रहे एक यात्री रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में रिक्शा चालक और उस पर बैठी एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इस हादसे में घायल रिक्शा चालक की पहचान 'बड़े सरकार' के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला यात्री की पहचान सरिता देवी के तौर पर की गई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों लहूलुहान घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम दोनों का आपातकालीन उपचार कर रही है।

अस्पताल में इलाज के दौरान घायल महिला यात्री सरिता देवी ने घटना की आपबीती बताते हुए कहा कि ट्रैक्टर चालक बेहद लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था। कटिहार मोड़ के पास आते ही ट्रैक्टर चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और उनके रिक्शा को पीछे से सीधे रौंद डाला, जिसके कारण रिक्शा चालक और वह खुद गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

इधर, व्यस्त चौराहे पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दुर्घटनास्थल से भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और साथ ही उसके चालक को भी मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस दोनों को अभिरक्षा में लेकर थाने ले गई है।

NSIT
Nsmch

सदर थाना पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, जीएमसीएच में भर्ती घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटिहार मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहनों पर नकेल कसना बेहद जरूरी हो गया है ताकि इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके।

अंकित कुमार की रिपोर्ट