LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Vande Bharat Express Accident: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 3 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल ,दशहरा मेला देख कर घर लौटे रहे थे पीड़ित

कटिहार-जोगबनी रेलखंड के कसबा जबनपुर के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Vande Bharat Express Accident: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ
वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 3 की मौत- फोटो : social Media

Vande Bharat Express Accident:  पूर्णिया जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। कटिहार-जोगबनी रेलखंड के कसबा जबनपुर के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक सभी लोग जोगबनी (अररिया) से दानापुर (पटना) जा रही वंदे भारत ट्रेन से कटकर मरे। यह लोग दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में लिया गया।यह वंदे भारत ट्रेन से जोगबनी-दानापुर मार्ग पर मौत की दूसरी घटना है। इससे पहले 30 सितंबर को सहरसा के हटियागाछी रेलवे ढाला के पास इसी ट्रेन से एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।

Diarch GO

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को पूर्णिया से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को लॉन्च किया था। इसका नियमित परिचालन 17 सितंबर से शुरू हुआ। यह ट्रेन सीमांचल को राजधानी पटना से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है।

इसके बाद ट्रेन सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए 11:30 बजे दानापुर पहुंचती है।हादसे ने स्थानीय लोगों में डर और चिंता पैदा कर दी है। पुलिस और रेल सुरक्षा टीम ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से रेल पटरियों के पास सतर्क रहने की अपील की है।

NSIT
Nsmch