LATEST NEWS

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

Bihar Four Lane : बिहार के किसी भी कोने से 3 घंटे में पहुंच सकेंगे पटना! नीतीश सरकार ने तय किया टारगेट, विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान

बिहार की सड़कों पर फर्राटा दौड़ती गाडियां राज्य के किसी भी कोने से पटना पहुंचने में 3 घंटे का समय लेगी. उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार के इस सपने को पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है.

Bihar Four Lane
Bihar Four Lane - फोटो : news4nation

Bihar Four Lane : बिहार के किसी भी कोने से पटना पहुंचने में अब 5 घंटे का समय लगेगा. वहीं वर्ष  2027 तक 3 घंटे में बिहार के किसी भी कोने से पटना पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. बिहार के उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में पथ निर्माण विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी. 

उन्होंने कहा कि बिहार में 1 लाख 50 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि से सड़क और पुल पुलिया बनाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्व में राज्य में अवस्थित किसी भी बिन्दु से राजधानी पटना पहुँचने के लिए 6 घंटे का समय निर्धारित किया गया था लेकिन अब पथ निर्माण विभाग को 5 घंटे में राज्य के सुदूर स्थान से राजधानी पटना पहुँचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. वहीं नए लक्ष्य के तहत वर्ष 2027 तक इसे घटाकर 3 घंटे करने का लक्ष्य रखा गया है. 

उन्होंने कहा कि सड़कों में अवरोध के समाधान के लिए हम लोग प्रयासरत है. इसके तहत मुजफ्फरपुर बाईपास का निर्माण , बख्तियारपुर – मोकामा पथांश का 4-लेन नव निर्माण कार्य एवं ROB निर्माण कार्य 15 फरवरी तक पूरा होगा. गया डोभी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. बिहार में 250 के लगभग ROB प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि गंगा नदी पर पहले 7 पुल थे .  वहीं NDA की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद कई नए पुल बनाए जा रहे हैं. 

इसी तरह सोन नदी पर 5 पुल बनाए जा रहे हैं. गंडक पर 7 नए पुल बनाए जा रहे हैं. कोशी नदी में भी नए पुल बनाए जा रहे हैं. सात निश्चय पार्ट 2 के तहत 25 नए बाईपास बनाए जा रहे है। जिसमें 9 का निर्माण पूरा हो चुका है. Oprmc के तहत आम लोग भी सड़क से जुड़ी शिकायत डाल सकते है.

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि बख्तियारपुर ताजपुर का एक हिस्सा इसी वर्ष चालू होगा . 9 फरवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं मीठापुर महुली 2025 में पूरा हो जाएगा. डबलडेकर प्रोजेक्ट मार्च में पूरा हो जाएगा. इसी तरह हाजीपुर छपरा के लिए नए सिरे से काम किया जाएगा.  

वंदना की रिपोर्ट