LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

SIWAN NEWS : हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर सिवान में कार्यकर्ताओं ने मनायी ख़ुशी, पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

SIWAN : हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत की खुशी में सिवान शहर के चांप ढाला स्तिथ भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पूर्व कार्यकताओं ने जीत की खुशी मे पहले पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। वही मीडिया से बातचीत के क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस जीत से प्रेरणा लेकर सिवान में भी पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि "यह जीत हमें और अधिक परिश्रम करने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित करती है।"

संजय पांडेय ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी  ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहीं है, और यह पूरे भाजपा परिवार के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर में भाजपा सबसे अधिक वोट शेयर हासिल करने वाली पार्टी बनकर उभरी है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आज जो चुनावी नतीजे सामने आए हैं, उसने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास अटूट है। "सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास" के मंत्र को हरियाणा की जनता ने पूर्ण रूप से सिद्ध कर दिया है। इन नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व ने जनता के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

पाण्डेय ने कहा की राहुल गांधी के हिन्दू धर्म को जातियों में बांटने की कोशिश को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता समझती है कि "बटेंगे तो कटेंगे, और एक रहेंगे तो नेक रहेंगे", इसलिए उन्होंने एकता का साथ दिया और विकास का समर्थन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने यह साबित कर दिया है कि "मोदी न कभी कमजोर हुए हैं और न होंगे", वे हमेशा से जनता के जनप्रिय और लोकप्रिय नेता रहे हैं। यह चुनाव परिणाम मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता और उनके प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है।

भाजपा के प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान ने सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिन्होंने हरियाणा में लगातार तीसरी बार विजय सुनिश्चित करने और जम्मू-कश्मीर में पार्टी के शानदार प्रदर्शन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह सफलता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी और गृह मंत्री अमित शाह की अथक मेहनत और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है। वही नंद प्रसाद चौहान ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता को शुभकामना दिया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं में जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी,अनुराधा गुप्ता, मुकेश कुमार बंटी, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, जिला मिडिया प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता,जिला कार्यालय मंत्री प्रो0 सत्यम सिंह उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

सिवान से परवेज अली की रिपोर्ट