LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

JHARKHAND NEWS - झारखंड में बीजेपी किसे बनाएगी नेता प्रतिपक्ष, ये नाम समीकरण में सबसे आगे क्यों है, देखिए

jharkhand news - बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में विधानसभा चुनाव को खत्म हुए लगभग दो महीने का समय हो गया है। लेकिन अभी तक यहां विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर बीजेपी किसी चेहरे को फैसला नहीं कर पाई है। जबकि हाईकोर्ट ने 2 सप्ताह का समय दिया था।

JHARKHAND NEWS - झारखंड में बीजेपी किसे बनाएगी नेता प्रतिपक्
झारखंड में कौन बनेगा नेता प्रतिपक्ष- फोटो : देबांशु प्रभात

PATNA - झारखंड विधानसभा को नेता प्रतिपक्ष कब मिलेगा ?, बीजेपी वाले इतना क्या जांच-परख  रहे हैं कि अभी तक नाम का ऐलान नहीं किया गया है. सियासी गलियारें में नाम तो 2-3 चल रहे हैं. लेकिन बात बीजेपी की हो, तो सूत्र काम नहीं करते, हां गणित फिट बैठ रहा हो तो बात बन सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने टाइम 2 हफ्ते का दिया था जिसमें 1 हफ्ता तो बीत गया. वक्त गुजर रहा है जेएमएम और कांग्रेस मजे ले रही है और बीजेपी अभी तक नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान नहीं कर पा रही है. दिक्कत कहां आ रही है. आगे विस्तार से पढ़िए

बाबू लाल मंराडी का विकल्प कौन

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं. झारखंड विधानसभा में पार्टियां वाइज संख्या देखें तो जेएमएम-34, बीजेपी-21, कांग्रेस-16, आरेजडी-4, सीपीआईएमएल-2 और जेडीयू, एलजेपीआर, आजसू, जेएलकेएम को 1-1 सीट है. बीजेपी को नेता प्रतिपक्ष अपने 21 विधायकों में से एक विधायक को बनाना है. ऐसा लग रहा है कि बीजेपी की दो प्राथमिकता है. पहली प्राथमिकता ये हो सकती है कि बीजेपी नेता प्रतिपक्ष ऐसे विधायक को बनाना चाहती है जो भविष्य का नेता बन सके. अगर ऐसा ना होता तो बाबू लाल मरांडी सबसे सटिक नाम हैं और उनके नाम के एलान में देरी क्यों होती. अगर देरी हो रही है तो बात बड़ी है.  

Diarch GO

महिला विधायक को मिल सकता है मौका

झारखंड में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर बीजेपी की दूसरी प्राथमिकता ये भी हो सकती है कि दांव महिला पर खेलना है. बीजेपी के पास अपने 21 विधायकों में से 4 महिला विधायक है. कोडरमा से नीरा यादव, जमुआ से डॉ मंजू कुमारी, झरिया से रागिनी सिंह और जमशेदपुर ईस्ट से पूर्णिमा साहू. पूर्णिमा साहू का नाम सबसे पहले ही कटा हुआ है. क्योंकि रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू हैं. अगर रघवर दास झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बन रहे हैं. तो उनकी बहू नेता प्रतिपक्ष बनेगी ?, ये समीकरण के खांचे में फिट नहीं बैठ रहा है. 

नीरा यादव का नाम आगे

बीजेपी के लिए सबसे सटीक महिला+आदिवासी का नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए सबसे फिट है. पर महिला + आदिवासी विधायक बीजेपी के पास झारखंड में नहीं है. सो क्या बीजेपी महिला+ओबीसी पर दांव खेलेगी ?, अगर ऐसा है तो फिर नीरा यादव सबसे सटिक नाम लग रहा है. क्योंकि राजनीतिक के फलक कल्पना सोरेन चमक रही है. उनकी काट के तौर पर नीरा यादव बीजेपी के लिए साबित हो सकती है. नीरा यादव प्रखर रूप से बोलती है, तीसरी बार कोडरमा से विधायक बनी है. 2014 में राज्य की शिक्षा मंत्री भी बनी थी. राजनीति में आने से पहले नीरा यादव महिला कॉलेज में बतौर प्रोफेसर कार्यरत थी. 

NSIT
Nsmch

रघुवर दास की क्या होगी भूमिका

बीते झारखंड विधानसभा विधानसभा चुनाव से आदिवासी और मुस्लिम इंडिया गठबंधन के लिए इनटाइक दिखे. सो बीजेपी अब पूरे ओबीसी को एकजुट करने का प्रयास करेगी. यही वजह है कि रघुवर दास को रिटर्न बुलाया गया है और अगर नीरा यादव को बीजेपी नेता प्रतिपक्ष बनाती है, तो लाइन क्लीयर है. झारखंड में आगे की सियासत एनडीए कैसे करेगी. बहरहाल जो भी हो. झारखंड में बीजेपी नेता प्रति पक्ष के नाम का एलान एक हफ्ते के अंदर कर देगी. झारखंड में नेता प्रतिपक्ष नहीं होने कई काम रूके पड़े हैं.

पटना से देबांशु प्रभात की रिपोर्ट