LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

BIHAR POLITICS - लुटेरा हैं तेजस्वी यादव, उनके पिता ने बच्चों का दूछ छीन लिया, बोलने का कोई अधिकार नहीं... डीके टैक्स पर बोले केंद्रीय मंत्री

BIHAR POLITICS- डीके टैक्स को लेकर तेजस्वी के बयान पर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। NDA की सभी पार्टियां तेजस्वी पर हमलावर है। वहीं अब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने तेजस्वी को लुटेरा बताया है।

BIHAR POLITICS - लुटेरा हैं तेजस्वी यादव, उनके पिता ने बच्चो
तेजस्वी को नित्यानंद राय ने सुनाई खरीखोटी- फोटो : अभिजीत सिंह

PATNA - बिहार की जनता से डीके टैक्स वसूलने का आरोप लगानेवाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर लगातार एनडीए के घटक दलों की तरफ से हमला किया जा रहा है। जिसमें अब ताजा बयान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया है। उन्होंने तेजस्वी यादव को लुटेरा बताया है। नित्यानंद राय ने कहा कि  तेजस्वी यादव घोटाले के लुटेरे हैं संपत्ति के लुटेरे हैं, जमीन के लुटेरे हैं ।

पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने डीके टैक्स को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव क्या बोलेंगे उनके माता-पिता के समय में जब बिहार में चारा घोटाला हुआ था तो बच्चों का दूध छीन लिया गया, बच्चों के दूध बेच दिए गए। सीतामढ़ी में बच्चे दूध के बिना मर गए। इन लोगों को बोलने का कोई अधिकार नहीं है. 

पिता से विरासत में मिले हैं ऐसे संस्कार

 नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस यादव अपने माता-पिता से आपने जो संस्कार सीखा है वह संस्कार आप बिहार को दे रहे हैं और आपने अरविंद केजरीवाल का समर्थन कर दिया है। अरविंद केजरीवाल को भी दिल्ली की जनता हर आएगी और आपको भी यहां दिल्ली के जनता जवाब देगी आप 2025 में एक बार फिर लुटेरे के हाथ में बिहार देना चाहते हैं। लेकिन बिहार की जनता आपको देख चुकी है।

केजरीवाल का समर्थन करना मतलब बिहार को गाली देना

इस दौरान उन्होंने बिहारियों को लेकर केजरीवाल के बयान का समर्थन करने को लेकर तेजस्वी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने केजरीवाल का साथ देकर यह बता दिया कि बिहार के लोगों की चिंता नहीं है। केजरीवाल का साथ देने का मतलब उन्होंने भी बिहार को एक तरह से गाली दी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अभिजीत सिंह