LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

Bihar Political News : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने किया ऐलान, कहा-अब पूरी हो चुकी सारी इच्छाएं, इतने साल में राजनीति से ले लूँगा संन्यास

Bihar Political News : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी 80 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं. उन्होंने कहा की अब सारी इच्छाएं पूरी हो चुकी हैं. अब इतने दिनों के बाद राजनीति से सन्यास ले लूँगा...पढ़िए आगे

Bihar Political News : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने किया
सन्यास लेंगे मांझी - फोटो : manoj kumar

GAYA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। बरनवाल समाज के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे मांझी ने अपने भाषण में कहा कि वह 85 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद चुनावी राजनीति से दूरी बना लेंगे। अभी जीतनराम मांझी 80 के करीब हैं और पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हैं।

उन्होंने भाषण के दौरान कहा कि 75 साल की उम्र में ही वह चुनावी राजनीति छोड़ना चाहते थे, लेकिन नीतीश कुमार के कहने पर उन्हें गया के इमामगंज विधानसभा से चुनाव लड़ना पड़ा। मांझी ने कहा, "उस वक्त परिस्थितियां ऐसी थीं कि चुनाव लड़ना पड़ा। लेकिन अब हमारी सारी इच्छाएं पूरी हो चुकी हैं।"

मांझी ने यह भी कहा कि वह गया के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए कार्यों को पूरा करना चाहते हैं। गया के लिए हम बहुत कुछ कर रहे हैं। अगले 3 से 4 वर्षों में बहुत कुछ करना है। उन्होंने संकेत दिए कि अगले संसदीय चुनाव में वह जनता से वोट मांगने नहीं आएंगे। इस मौके पर गया एयरपोर्ट से दो एडिशनल हवाई सेवा शुरू किए जाने की बातों को दोहराया। कहा कि शीघ्र ही यह सेवा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि पटना से दिल्ली का हवाई किराया कम है वहीं गया से दिल्ली का किराया अधिक है। यह काफी महंगा है। लेकिन जब एडिशनल सेवाएं शुरू होंगी तो काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने मालवाहक हवाई जहाज की सेवा शुरू किए जाने की बातें कहीं।

जीतन राम मांझी का यह बयान न केवल उनके राजनीतिक सफर का पड़ाव को दर्शाता है, बल्कि बिहार की राजनीति में संभावित बदलावों का संकेत भी देता है। हालांकि यह बातें भविष्य की हैं। उनके इस निर्णय के बाद उनके उत्तराधिकारी और पार्टी की भूमिका पर चर्चा तेज हो गई है।

NSIT
Nsmch

गया से मनोज की रिपोर्ट