LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Politics: तेजस्वी यादव की "कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद" आज से शुरु, 6ठें चरण में इन जिलों में जाएंगे नेता प्रतिपक्ष, देखें शेड्यूल

Bihar Politics: तेजस्वी यादव आज मोतिहारी से कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के 6ठें चरण की शुरुआत करेंगे। आइए जानते हैं 6ठें चरण में नेता प्रतिपक्ष किस दिन किस जिले में होंगे?

Tejashwi Yadav
karyakarta samvad yatra 5th phase- फोटो : social media

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार (5 जनवरी) से अपने "कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद" कार्यक्रम के छठे चरण की शुरुआत कर रहे हैं। तेजस्वी शनिवार की शाम को मोतिहारी के लिए रवाना हो गए थे। आज से वो 6ठें चरण की यात्रा शुरु कर रहे हैं। यह यात्रा 5 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगी। जिसके दौरान वे विभिन्न जिलों का दौरा कर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

पूर्वी चंपारण से यात्रा की शुरुआत

तेजस्वी यादव अपनी यात्रा की शुरुआत पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम मधुबन में होगा। 7 जनवरी को तेजस्वी कैमूर का दौरा करेंगे। 8 जनवरी को वे बक्सर पहुंचेंगे। 11 जनवरी को पुलिस जिला बगहा में कार्यक्रम करेंगे। 12 जनवरी को पश्चिम चंपारण के बेतिया का दौरा करेंगे। 13 जनवरी को यात्रा का समापन गोपालगंज में होगा। गोपालगंज लालू यादव का गृह जिला भी है।

कार्यकर्ताओं से उनके गृह जिलों में संवाद

इस यात्रा का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करना है। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने कार्यक्रम का पूरा ब्यौरा जारी किया। तेजस्वी यादव पहले भी राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से उनके गृह जिलों में मिलते रहे हैं। यह यात्रा भी उसी क्रम का हिस्सा है, जहां पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने पर जोर दिया जाएगा।

चुनाव की तैयारी में तेजस्वी 

तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों शुरु कर दी है। वो जिलों में घूमकर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर पार्टी की स्थिति को जमीनी तौर पर पता कर रहे हैं। तेजस्वी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। तेजस्वी यादव कई बार दावा कर चुके हैं कि 2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी अपने दावे को सच करने के लिए प्रयासरत भी हैं। तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के दौरान कई वादे भी कर रहे हैं। तेजस्वी ने महागठबंधन की सरकार बनने पर माई बहिन योजना, 200 यूनिट फ्री बिजली, बुजुर्ग भत्ता राशि बढ़ाने सहित कई वादे किए हैं।  

NSIT
Nsmch

पटना से रंजन की रिपोर्ट