LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज जाएंगे बक्सर, कार्यकर्ताओं के साथ इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम पर हैं। इसी कड़ी में आज तेजस्वी बक्सर जाएंगे। बक्सर में कार्यकर्ताओं से साथ संगठन को मजबूत करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav visit Buxar- फोटो : social media

Bihar Politics:  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज 8 जनवरी को बक्सर के आशीर्वाद मैरिज हॉल में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:40 बजे से लेकर दोपहर 2:40 बजे तक आयोजित होगा। जानकारी के अनुसार, इसमें जिले के पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं को महागठबंधन के संदेश और नीतियों को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की दिशा में दिशा-निर्देश देंगे।

17 महीनों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर फोकस

कार्यक्रम का एक मुख्य उद्देश्य महागठबंधन सरकार के 17 महीनों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की योजना बनाना है। तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपेंगे कि वे सरकार के कार्यों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करें और विपक्ष के आरोपों का ठोस जवाब दें।

कैमूर से बक्सर तक संवाद यात्रा

जिला प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तेजस्वी यादव कैमूर में कार्यक्रम समाप्त करने के बाद बक्सर पहुंचेंगे। 8 जनवरी की सुबह वे कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा में पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी सदस्यों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

NSIT
Nsmch