LATEST NEWS

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद

  • Patna Shankarpur Diyara firing
  • पटना के शाहपुर दियारा में ताबड़तोड़ गोलीबारी, चार गिरफ्तार और दुनाली बंदूक बरामद

  •  IPS Officer Aditya Kumar
  • जिस IPS पर लगा शराब बरामदगी मामले में बड़ा आरोप, अब बिहार सरकार ने ही समाप्त कर दी

  • सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राघोपुर थाना क्षेत्र से 2475 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त
  • सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राघोपुर थाना क्षेत्र से 2475 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, वाहन

  • Bihar Politics: OBC कोटा में मुस्लिम समाज के आरक्षण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान,कहा- अपने हक के लिए लड़ें सनातनी
  • Bihar Politics: OBC कोटा में मुस्लिम समाज के आरक्षण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान,कहा- अपने हक के

Bihar Politics: आप 2025 में सीएम बनेंगे तो...आधी रात को तेजस्वी यादव के काफिले को एक नन्हें बच्चे ने रोका, कह दी ऐसी बात की गदगद हो गए नेता प्रतिपक्ष

Bihar Politics: तेजस्वी यादव पांचवे चरण की यात्रा को समाप्त कर लौट रहे थे तब एक नन्हें बच्चे ने उनके काफिले को रोक दिया और उनके ऐसी बात कही कि नेता प्रतिपक्ष भी सुनकर गदगद हो गए।

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav convoy child stopped- फोटो : Reporter

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता सह संवाद यात्रा पर हैं। उनकी पांचवे चरण की यात्रा 30 दिसंबर को सीतामढ़ी में आयोजित हुई। सीतामढ़ी के कार्यकर्ता के साथ शिवहर जिले के कार्यकर्ता भी इसमें  शामिल हुए। वहीं देर रात जब तेजस्वी यादव सीतामढ़ी से वापस लौट रहे थे तब एक नन्हे बच्चे ने उनकी काफिले को रोक दिया। नन्हे बच्चे ने तेजस्वी यादव का अभिनंदन करते हुए उन्हें बड़ी बात कह दी। बच्चे ने तेजस्वी यादव से कहा कि वो 2025 में जब मुख्यमंत्री बनेंगे तो सबको रोजगार मिलेगा। 

नन्हे बच्चे ने रोका काफिला

दरअसल, तेजस्वी यादव पांचवे चरण की यात्रा को समाप्त कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में कई खड़े कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोका। बच्चे से लेकर बूढ़े तक तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए रात में खड़े थे। तेजस्वी का काफिला रोका उन्होंने हाथ जोड़कर समर्थकों का धन्यवाद किया। इसी दौरान एक नन्हें से बच्चे ने कहा कि आप 2025 में सीएम बनेंगे तो सभी को रोजगार मिलेगा। इस बात पर तेजस्वी हंसने लगे। तेजस्वी ने अपने नन्हे समर्थक का अभिवादन किया। 

Diarch GO

आप सीएम बनेंगे ना तो....

वहीं मौके पर मौजूद अन्य समर्थकों ने भी तेजस्वी से कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए बस तेजस्वी यादव 2025 में सीएम बन जाएं उनकी यही इच्छा है। उनके समर्थक कहते नजर आए कि आप मुख्यमंत्री बन जाइए हमें और कुछ नहीं चाहिए। तेजस्वी यादव का काफिला थोड़े देर के लिए वहां रोका फिर वो वापस आगे बढ़ गए। तेजस्वी यादव इस दौरान अपने समर्थकों  का उत्साह और उनके लिए प्रेम देखकर गदगद हो गए। 

कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर हैं तेजस्वी

मालूम हो कि तेजस्वी के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का चौथा चरण 22 दिसंबर को खत्म हुआ था। इन चार चरणों में अब तक वे 19 जिले के 109 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुके हैं। इसके पूर्व तीसरे चरण की यात्रा के दौरान जमुई में रहने के दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव एवं बिहार में चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा होने के कारण यात्रा स्थगित कर दी गयी थी। अपनी इस यात्रा के दौरान राज्य भर में घूमकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं, और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं से ले रहे फीडबैक

राजद का कहना है कि, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने से कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार हुआ है।‌ लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर तेजस्वी ने बिहार को विकसित राज्य बनाने को लेकर कई कार्यक्रमों की घोषणा की है। तेजस्वी यादव की पहचान अब ‘लीडर ऑफ कमिटमेंट के तौर पर बन चुकी है। लोगों को भरोसा है कि वे जो संकल्प लेते हैं, अवसर मिलने पर उन संकल्पों के प्रति प्रतिबद्धता भी दिखाते हैं।